हमसे जुड़े

Follow us

39.2 C
Chandigarh
Sunday, April 19, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी गाजियाबाद नगर...

    गाजियाबाद नगर निगम के अफसरों की मेहनत रंग लाई: महापौर

    Ghaziabad
    Ghaziabad गाजियाबाद नगर निगम के अफसरों की मेहनत रंग लाई: महापौर

    गाजियाबाद (सच कहूँ/रविंद्र सिंह)। देश की  राजधानी दिल्ली से सटे, गाजियाबाद नगर निगम को  नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक और महापौर सुनीता दयाल के प्रयासों के चलते प्रतिष्ठित ब्लूमबर्ग फिलैंथ्रोपीज मेयर्स चैलेंज-2025 में विश्व के 630 नगर निकायों में से टॉप-50 फाइनलिस्ट में स्थान मिला है। यह एक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता है, जो नगर सेवाओं में नवाचार और स्थिर समाधान को पहचानती है । नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक और महापौर सुनीता दयाल ने गाजियाबाद नगर निगम की इस उपलब्धि को सराहा और नगर निगम के अधिकारियों की योजना एवं कार्यशीलता की खुले दिल से प्रशंसा की। नगर आयुक्त ने टीम को  एक्सीलेंट बताया और कहा कि यह गाजियाबाद के लिए गौरव का विषय है, निगम ने प्रतियोगिता में दो अभिनव परियोजनाएँ प्रस्तुत कीं , जिनमें हाई-राइज सोसाइटीज से निकलने वाले गीले कूड़े से उर्वरक उत्पादन और नालियों में जमा गोबर से इको-फ्रेंडली पेंट निर्माण परियोजनाएं शमिल थीं ।

    इन योजनाओं को वैश्विक स्तर पर स्वीकार्यता मिली और इन्हें प्रतिस्पर्धा में शामिल किया गया । नगर आयुक्त ने बताया कि नया पेंट शहर की छतों पर उपयोग किए जाने से वातावरण तापमान में 5-6 डिग्री सेल्सियस तक कमी ला सकता है। और  नालियों से इकट्ठा गोबर और कूड़ा ग्रीन लंग्स गाजियाबाद के अंतर्गत जैविक समाधान के रूप में कार्यान्वित होगा। नगर आयुक्त: यह वैश्विक मंच पर हमारी योजनाओं को पहचान मिलना अत्यंत प्रशंसनीय है। गाजियाबाद निगम महापौर सुनीता दयाल ने कहा कि निगम अफसरों की मेहनत रंग लाई, अब हम वैश्विक नेटवर्क से सीख लेकर नगर नियोजन को और मजबूत बनाएंगे। कहा नगर निगम की इस उपलब्धि में निगम पार्षदों, क्षेत्रीय निवासियों और टीम वर्क की भी महती भूमिका रही है। यह उपलब्धि गाजियाबाद की समग्र सस्टेनेबिलिटी और नवाचार क्षमता को वैश्विक मानचित्र पर स्थापित करती है।