हमसे जुड़े

Follow us

38.5 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home देश ‘युवाओं के हा...

    ‘युवाओं के हाथ में होगी अगले दशक की बागडोर’

    Youth
    Youth

    ‘मन की बात’ में बोले पीएम मोदी  | Youth

    नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगले दशक में युवाओं (Youth) के नेतृत्व पर भरोसा व्यक्त करते हुए रविवार को कहा कि इनके सामर्थ्य से देश का विकास होगा। भारत को आधुनिक बनाने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। मोदी ने आकाशवाणी पर अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात की बात में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि आधुनिक युवा व्यवस्था पर भरोसा करता है। उन्हें अराजकता, अव्यवस्था, अस्थिरता, परिवारवाद, जातिवाद, अपना-पराया, स्त्री-पुरुष जैसे भेद-भावों से चिढ़ है। इसे वे पसंद नहीं करते हैं।

    कुछ नया करने का ख्वाब  | Youth

    प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी ये पीढ़ी बहुत ही प्रतिभाशाली है। कुछ नया करने का, अलग करने का, उसका ख्वाब रहता है। उसके अपने विचार भी होते हैं। सबसे बड़ी खुशी की बात ये है कि वे व्यवस्था पसंद करते हैं। वे इस मानते भी हैं और कभी, कहीं इस का पालन नहीं होता तो वे बैचेन भी हो जाते हैं। हिम्मत के साथ सवाल भी करते हैं। आज, भारत को इस पीढ़ी से बहुत उम्मीदे हैं। इन्हीं युवाओं को, देश को, नई ऊँचाई पर ले जाना है।

    दायित्व पर करें चिंतन

    उन्होंने कहा कि आने वाली 12 जनवरी को विवेकानंद जयंती पर, जब देश (Country), युवा-दिवस मना रहा होगा। तब प्रत्येक युवा, इस दशक में, अपने इस दायित्व पर जरुर चिंतन भी करे। इस दशक के लिए अवश्य कोई संकल्प भी ले।

    ये भी बोले पीएम मोदी

    • देश के विकास को गति देने में निभाएंगे अहम भूमिका
    • मिलेनियल्स और जेनेरेशन जेड के नाम से जाने जाते हैं ऐसे युवा
    • युवावस्था की कीमत को आंका नहीं जा सकता।
    • जीवन का सबसे मूल्यवान कालखंड
    • मनुष्य का भविष्य और जीवन युवावस्था पर निर्भर
    • ऊर्जा एवं जीवंतता से भरा और बदलाव की ताकत से परिपूर्ण

    Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल कने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।