हमसे जुड़े

Follow us

35.1 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा दिन-दिहाड़े यु...

    दिन-दिहाड़े युवक ने वृद्ध महिला पर किया नुकीले सुए से वार, हमलावर फरार

    • 75 वर्षीय तीजो देवी आंगन में नीम के पेड़ के नीचे सोई हुई थी

    • वृद्धा ने कंठ में घोपा सुआ निकालकर हमलावर का किया पीछा

    भूना (सच कहूँ न्यूज)। पुलिस स्टेशन की दीवार के पीछे वार्ड नंबर 3 में रविवार की दोपहर को दिन दहाड़े एक युवक ने वृद्ध महिला के गले में नुकीले सुए से हमला कर दिया। वृद्धा ने कंठों के बीच घोपा गया। जब सुआ वापिस निकाला तो लहूलुहान हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने घायल वृद्ध महिला को तुरंत सीएचसी भूना में दाखिल कराया। जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया। परंतु वृद्धा के परिजन उसे हिसार के एक निजी अस्पताल में ले गए। समाचार लिखे जाने तक वृद्ध महिला जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही थी। जानकारी के अनुसार थाना वाली गली के पीछे सीडीपीओ कार्यालय के नजदीक 75 वर्षीय तीजो देवी अपनी 14 वर्षीय पोती सपना के साथ अकेली घर पर थी।

    यह भी पढ़ें:– तमिलनाडु में गैस सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति की मौत, छह लोग घायल

    वृद्ध महिला घर के आंगन में नीम के पेड़ के नीचे चारपाई पर सोई हुई थी। जबकि उसकी पोती घर के कमरे नींद में थी। वृद्धा का छोटा बेटा दरिया सिंह व पुत्रवधू सुनीता खेत में गए हुए थे। रविवार की दोपहर को अचानक एक युवक ने वृद्ध महिला के गले में सीधा जानलेवा हमला कर दिया। हमले के दौरान नकुला सुआ वृद्धा के कंठ के बीच घुस गया। वृद्ध ने युवक की पहचान करने की कोशिश की तो वह साईकिल पर चढ़कर फरार हो गया। वृद्ध महिला के कपड़े खून से लथपथ हो गए और पीड़ा से चिल्लाने लगी। उसके बाद पड़ोसियों ने वृद्ध महिला तीजो देवी को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भूना में इलाज के लिए लेकर पहुंचे। चिकित्सा टीम ने गले में घाव अधिक होने के कारण अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया। जहां वृद्धा की हालत नाजुक बताई जा रही है।

    हमलावर की पहचान करने में जुटी पुलिस

    वृद्ध महिला पर जानलेवा हमला किस इरादे से किया गया है, इसको लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना के आसपास के एरिया में सीसीटीवी कैमरा कहीं भी नहीं है। लेकिन पुलिस दूसरी सड़कों पर लगे सीसीटीवी फुटेज के सहारे हमलावर की पहचान करने के लिए लगी हुई है। वृद्धा के साथ लूटपाट जैसी कोई वारदात नहीं हुई है। लेकिन जानलेवा हमला के पीछे क्या कारण रहे है। पुलिस अपने कई पहलुओं पर जांच कर रही है।

    क्या कहते हैं थानाध्यक्ष

    इस संबंध में थाना अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम हिसार में वृद्ध महिला के बयान लेने गई हुई है। परंतु वृद्ध फिलहाल बयान देने के योग्य नहीं है। पुलिस ने हमलावर की पहचान के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। घटनास्थल पर सीसीटीवी फुटेज नहीं मिली जबकि दूसरी सड़कों पर लगे हुए सीसीटीवी कैमरों की मदद ली जा रही है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करेगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here