हमसे जुड़े

Follow us

38.1 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More
    Home कारोबार Standalone 5G...

    Standalone 5G Technology: जियो एयर फाइबर की सुपर स्पीड का ये है सीक्रेट !

    Jio Air Fiber

    Standalone 5G Technology: नई दिल्ली (एजेंसी)। दुनिया की प्रतिष्ठित मोबाइल नेटवर्क एनालिटिक्स कंपनी ओपनसिग्नल (Open Signal) ने अपनी एक रिपोर्ट में कहा है कि जियो के स्टैंडअलोन 5जी नेटवर्क की वजह से ही जियो एयर फाइबर अपने ग्राहकों को शानदार स्पीड पर डेटा दे पाता है। ओपन सिग्नल का मानना है कि जियो की फिक्सड वायरलेस सर्विस यानी जियो एयर फाइबर के ग्राहक प्रतिमाह औसतन 400 जीबी डेटा की खपत करते हैं। यह खपत मोबाइल ग्राहकों की तुलना में काफी अधिक है। इसके बावजूद जियो एयर फाइबर की स्पीड और क्वालिटी स्कोर, 5जी मोबाइल नेटवर्क के समान बनी रहती है। Jio Air Fiber

    भारत के ह्यफिक्सड वायरलेस सर्विसह्णमें अकेला रिलायंस जियो ही अभी स्टैंडअलोन 5जी नेटवर्क का इस्तेमाल कर रहा है। ओपन सिग्नल के मुताबिक स्टैंडअलोन 5जी के साथ नेटवर्क स्लाइसिंग टेक्नोलॉजी भी जियो एयर फाइबर को डेटा खपत प्रबंधन में मदद करती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इस टेक्नोलॉजी के फायदों को देखते हुए एयरटेल भी स्टैंडअलोन 5जी नेटवर्क पर फिक्सड वायरलेस सर्विस लाने की तैयारियां कर रहा है। Jio Air Fiber

    जिन इलाकों में ब्रॉडबैंड कवरेज कम है उन क्षेत्रों को नेटवर्क कवरेज में लाने के लिए रिलायंस जियो ने पिछले साल ही जियो एयर फाइबर लॉन्च किया था। जियो एयर फाइबर की सबसे अधिक मांग टियर -2 शहरों से आ रही है। ग्राहकों को लुभाने के लिए जियो ने 599 रु से शुरू होने वाले कई किफायती प्लान भी लॉन्च किए हैं। Jio Air Fiber

    जो काम प्रशासन व गोताखोर नहीं कर पाये, उसे सिरसा के इस छोटे से गांव के सेवादारों ने कर दिखाया

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here