Tibbi Panchayat Election Results: टिब्बी ब्लॉक चुनाव परिणाम में कांग्रेस व भाजपा ने जीती इतनी सीटें
कांग्रेस ने 4 और भाजपा ने 2 सीटों पर दर्ज की जीत
Published On
टिब्बी (सच कहूँ न्यूज़)। पंचायत समिति टिब्बी के ब्लॉक वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। सामने आए नतीजों में कांग्रेस ने चार वार्डों में जीत हासिल की है, जबकि भाजपा के खाते में दो सीटें आई हैं। वहीं एक वार्ड में निर्दलीय उम्मीदवार ने जीत दर्ज की है। घोषित परिणामों के अनुसार ब्लॉक नंबर 12 से भाजपा के लवप्रीत और ब्लॉक नंबर 4 से अमर सिंह विजयी रहे। ब्लॉक नंबर 8 से निर्दलीय उम्मीदवार सुमित्रा ने जीत हासिल की।
इसी प्रकार ब्लॉक नंबर 5 से कांग्रेस की पूनम, ब्लॉक नंबर 13 से जितेंद्र और ब्लॉक नंबर 14 से शायर ने जीत दर्ज की। वहीं ब्लॉक नंबर 7 से कांग्रेस के प्रमोद विजयी घोषित हुए। इस तरह टिब्बी पंचायत समिति के इन सात वार्डों में कांग्रेस ने चार, भाजपा ने दो और निर्दलीय उम्मीदवार ने एक सीट पर जीत हासिल की है।
ब्लॉकवार विजेताओं की सूची
- ब्लॉक 12 लवप्रीत भाजपा जीते
- ब्लॉक 4 अमर सिंह भाजपा जीते
- ब्लॉक 8 सुमित्रा निर्दलीय जीते
- ब्लॉक 5 पूनम कांग्रेस जीते
- ब्लॉक 13 जितेंद्र कांग्रेस जीते
- ब्लॉक 14 शायर कांग्रेस जीते
- ब्लॉक 7 प्रमोद कांग्रेस जीते
Comments