हमसे जुड़े

Follow us

24.1 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home देश श्रीनगर:सुरक्...

    श्रीनगर:सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढ़ेर

    Shopian Encounter

    श्रीनगर। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सोमवार को सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये। मुठभेड़ अभी जारी है।
    सुरक्षा बलों ने यह जानकारी दी। कुलगाम जिले के त्रुबजी इलाके के नौपोरा-खेरपोरा में छिपे आतंकवादियों की धरपकड़ के लिए तलाशी अभियान चलाया गया था और इसी दौरान मुठभेड़ शुरू हाे गयी। एक सुरक्षा अधिकारी ने कहा, “ आतंकवादियों की मौजूदगी का पता चलने पर सुरक्षाबलों ने संयुक्त रूप से इलाके की घेराबंदी और जांच अभियान शुरू कर दी, जिसके बाद छिपे हुए आतंकवादियों ने संयुक्त जांच टीम पर अंधाधुंध गोलियां चला दी, सुरक्षा बलों ने इसका जवाब दिया और मुठभेड़ शुरू हो गयी। अब तक दो आतंकवादी मारे जा चुके हैं। कश्मीर में सुरक्षाबलों ने इस माह अंतकवादी विरोधी अभियान को तेज कर दिया है। जून के महीने में अब तक तीस आतंकवादी मारे गए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here