अनुराग ठाकुर ने किया Yashoda Hospital एंड कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ

Yashoda-Hospital
  • युवा स्वस्थ रहेंगे तो देश का भविष्य भी होगा मजबूत: अनुराग ठाकुर
  •  पश्चिमी यूपी, एनसीआर और यमुनापार के मरीजों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं

गाजियाबाद (सच कहूँ /रविंद्र सिंह )। केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर और केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ जनरल वीके सिंह ने संयुक्त रूप से गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर -15 में यशोदा हॉस्पिटल एंड कैंसर इंस्टीट्यूट का शुभारंभ किया।
अनुराग ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार की प्राथमिकता है कि 140 करोड़ भारतवासियों को स्वास्थ्य की सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्रों में यशोदा अस्पताल अपनी सेवाओं के माध्यम से इस लक्ष्य को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि वसुंधरा में Yashoda Hospital एवं कैंसर इंस्टीट्यूट के शुरू हो जाने पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश, एनसीआर और यमुनापार क्षेत्र के मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकेंगी।केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकार के साथ समाज के सभी वर्गों का दायित्व है कि युवा शक्ति को स्वस्थ रखने के सभी उपाय करें। अगर हमारे युवा स्वस्थ रहेंगे तो देश का भविष्य भी स्वस्थ, सुंदर और मजबूत होगा।

मोदी सरकार आने के बाद देश में 22 नए एम्स खुले, पहले थे मात्र सात | Yashoda Hospital 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि देश में मोदी सरकार आने से पहले वर्ष 2014 तक सात एम्स थे। केंद्र सरकार ने आठ साल में 22 नए एम्स खोले हैं। तीन और शीघ्र तैयार हो जाएंगे। सरकार ने वर्ष 2014 के बाद से 70 मेडिकल कॉलेज भी खोले हैं। एमबीबीएस और पोस्ट ग्रेजुएट की सीटें 2014 के बाद से दोगुनी कर दी गई हैं। सरकार दवा, स्टंट के रेट और जन औषधि, टेली मेडिसन, हेल्थ वेलनेस सेंटर, मेडिकल टूरिज्म को भी बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में सांसद अस्पताल मोबाइल सेवा की शुरू की थी। इसमें 32 एंबुलेंस की मदद से आठ लाख लोगों को मुफ्त सेवा मुहैया कराई गई। घर पर ही लोगों के दो घंटे में 40 टेस्ट भी कराए जा रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि मोटापा बढ़ाना, दिल के मरीज, दुनिया के 27 फिसदी ट्यूरकोल्सिस जैसी बीमारियां है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने से बीमारियों से बचा जा सकता है।

Yashoda-Hospital

 स्वास्थ्य सेवाओं के साथ जनसरोकार का काम कर रहा यशोदा: डॉ वीके सिंह | Yashoda Hospital 

केंद्रीय राज्यमंत्री एवं गाजियाबाद के सांसद डॉ जनरल वीके सिंह ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि यशोदा अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं के साथ जनसरोकार के काम भी कर रहा है। समारोह शुरू होने से पहले यशोदा अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ रजत अरोड़ा ने गुलदस्ता देकर अतिथियों का स्वागत किया। विशिष्ठ अतिथि महंत नारायण गिरी रहे। कार्यक्रम का संचालन कवि राज कौशिक ने किया।

Yashoda-Hospital

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।