हमसे जुड़े

Follow us

38.1 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More

    Dowry Case: तीन लाख रुपए व गाड़ी नहीं लाकर दी तो पत्नी व मासूम बच्ची को निकाला घर से

    Kairana Crime
    Kairana Crime: अवैध हथियार बरामदगी व सड़क हादसे समेत तीन मामलों में तीन को कारावास

    कम दहेज लाने की बात कह शादी के बाद से ही प्रताड़ित कर रहा था, पत्नी ने करवाया मुकदमा

    हनुमानगढ़। शादी में कम दहेज लाने की बात कह पति अपनी पत्नी को शादी के बाद से ही तंग-परेशान करने लगा। अब उसने विदेश जाने की बात कह अपनी पत्नी से कहा कि वह अपनी माता से तीन लाख रुपए व गाड़ी लाकर दे। पत्नी ने अपनी माता के मांग पूरी करने में सक्षम न होने का हवाला दिया तो गुस्साए पति ने पत्नी के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसे व छह माह की मासूम बच्ची को घर से निकाल दिया। मामला संगरिया थाना क्षेत्र के गांव रतनपुरा का है। इस संबंध में पत्नी ने पति के खिलाफ संगरिया पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है। Hanumangarh News

    पुलिस के अनुसार जसमीन कौर (26) पुत्री लखविन्द्र सिंह जटसिख निवासी वार्ड नौ, गांव रतनपुरा पीएस संगरिया ने अपनी माता सरबजीत कौर के साथ थाना पहुंचकर लिखित रिपोर्ट पेश करते हुए बताया कि उसकी शादी 15 नवंबर 2023 को कुलदीप सिंह पुत्र हरनेक सिंह निवासी गांव लहरा रोही जिला फिरोजपुर (पंजाब) के साथ सम्पन्न हुई। शादी में उसकी माता ने अपनी हैसियत से बढ़कर दान-दहेज स्वरूप, 5 तौला सोने के जेवरात, 10 तौला चांदी की पाजेब, बैड, अलमारी, सौफा सैट, फ्रीज, सन्दूक, बर्तन, बिस्तर, ड्रेसिंग टेबल, मिक्सी, प्रेस, प्रेस टेबल व अन्य घरेलू सामान दिया था।

    शादी के कुछ महिनों के पश्चात उसका पति उसे तंग व परेशान करने लगा

    शादी के कुछ महिनों के पश्चात उसका पति कम दहेज की बात को लेकर उसे तंग व परेशान करने लगा। अब उसका पति कहता है कि उसे विदेश जाना है। अपनी माता से 3 लाख रुपए व एक गाड़ी लाकर दे। इस पर उसने कहा कि उसकी माता गरीब है। उसकी मांग पूरी नहीं कर सकती। इस बात को लेकर उसका पति उसे पिछले 15 दिनों से नाजायज रूप से तंग व परेशान व मारपीट कर रहा है।

    इसके अलावा उसकी पति किसी अन्य महिला के साथ फोन पर बातचीत करता है। जब वह समझाने का प्रयास करती है तो उसके साथ मारपीट करता है। 25 मई की सुबह उसके पति ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे व उसकी छह महिने की बच्ची को घर से बाहर निकाल दिया। फिर वह अपनी माता के पास गांव रतनपुरा आई और सारी घटना से अवगत करवाया। पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर विवाहिता के पति के खिलाफ बीएनएस की धाराओं क तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। तफ्तीश थाना प्रभारी एसआई तेजवन्त सिंह कर रहे हैं। Hanumangarh News

    Hanumangarh Accident: हाइवे पर अचानक रोकी कार, पीछे से आई बोलरो कैम्पर टकराई