हमसे जुड़े

Follow us

28.3 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा 11वीं मंजिल स...

    11वीं मंजिल से कूदकर महिला ने की खुदकुशी

    Kaithal
    सांकेतिक फोटो

    महिला के परिजनों ने पति पर लगाए परेशान करने के आरोप

    रेवाड़ी (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के रेवाड़ी स्थित औद्योगिक कस्बा धारूहेड़ा की अरावली हाइट्स सोसाइटी में 11वीं मंजिल से कूद कर एक महिला ने खुदकुशी कर ली। महिला के परिजनों ने पति पर महिला को परेशान करने के आरोप लगाए हैं। सेक्टर-6 थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात सूचना मिली कि धारूहेड़ा स्थित अरावली हाइट्स सोसाइटी की 11वीं मंजिल से एक महिला नीचे गिर गई है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना के बाद मथुरा की महाविधा कॉलोनी से महिला के मायका पक्ष के लोग भी रेवाड़ी पहुंच गए।

    पुलिस को दी शिकायत में मृतक महिला के पिता भगवान सिंह ने कहा है कि पंकज व विनीता वर्तमान में धारूहेड़ा की अरावली हाइट्स सोसाइटी की 11वीं मंजिल पर बने फ्लैट में रहते थे। पंकज द्वारा विनीता को परेशान किया जा रहा था।
    सेक्टर-6 थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और भगवान सिंह की शिकायत पर पंकज के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। सेक्टर-6 थाना एसएचओ रजनीश कुमार ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है। जल्द आरोपी पति को गिरफ्तार किया जाएगा।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here