हमसे जुड़े

Follow us

41 C
Chandigarh
Saturday, April 25, 2026
More
    Home देश नहर में कूदी ...

    नहर में कूदी महिला, पुलिस कर्मियों ने बचाई

    Policeman Saved Life

    फरीदाबाद (सच कहूँ/राजेन्द्र दहिया)। घरेलू कलह से तंग आकर पल्ला नहर में एक महिला ने जान देने के उद्देश्य से छलांग लगा दी। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों ने नहर में कूदकर महिला को बाहर निकाला और उसे तुरंत अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां इलाज मिलने से उसकी जान बच गई। पुलिस अब महिला से उसकी पहचान व उसके परिजनों के बारे में जानकारी जुटा रही है।

    महिला घरेलू कलह से थी तंग

    प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को पल्ला पुल से एक महिला ने नहर में छलांग लगा दी और वह डूबने लगी, जिस पर वहां मौजूद एएसआई ट्रैफिक अजीत सिंह और होमगार्ड राहुल, नरेंद्र व हवलदार नरेश मौजूद थे। जिस पर एएसआई ट्रैफिक के आदेश पर तीनों ने नहर में छलांग लगा दी और महिला को नहर से बाहर निकालकर उपचार के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई गई है।

    • महिला की फिलहाल पहचान नहीं हुई है।
    • एएसआई ट्रैफिक अजीत सिंह ने बताया कि महिला घरेलू कलह से तंग थी।
    • घरेलू कलह के कारण उठाया यह कदम।
    • फिलहाल उसकी पहचान के बारे में पूछा जा रहा है और उसके परिजनों का सुराग लगाया जा रहा है।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।