हमसे जुड़े

Follow us

23.4 C
Chandigarh
Tuesday, March 31, 2026
More

    कोरोना से लड़ने के लिए विश्व बैंक ने भारत को दी एक अरब डॉलर की वित्तीय सहायता

    World Bank

    वाशिंगटन (एजेंसी)। विश्व बैंक ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की चुनौती से निपटने के लिए भारत को एक अरब डॉलर ( करीब 76 अरब रुपए) की मदद दी है। विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशकों के मंडल ने गुरुवार को विकासशील देशों के लिए आपातकालीन सहायता की पहली किस्त के तौर पर 1.9 अरब डालर की वित्तीय सहायता प्रदान की, जिसकी आधे से अधिक राशि भारत को दी गई है। यह राशि भारत को बेहतर स्क्रीनिंग, संपर्कों की पहचान में मदद के लिए प्रयोगशाला जांच, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण खरीदने और नये आईसोलेशन वार्ड बनाने में मदद के लिये दी गई है। विश्व बैंक ने कहा है कि उसने वैश्विक कोविड 19 महामारी की चुनौती से निपटने में राष्ट्रों की सहायता के लिए 15 माह में 160 अरब डॉलर की आपातकालीन सहायता जारी करने को स्वीकृति दी है।

    • भारत के बाद दक्षिण एशिया में सर्वाधिक अधिक सहायता पाकिस्तान को 20 करोड़ डॉलर दी गई है।
    • अफगानिस्तान को 10 करोड़, मालदीव को 73 और श्रीलंका के लिए 12.86 करोड़ डॉलर की सहायता को मंजूरी दी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।