हमसे जुड़े

Follow us

26.4 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More
    Home अंतरराष्ट्रीय ख़बरें अल्जीरिया में...

    अल्जीरिया में कोरोना के 129 नये मामले, 3256 संक्रमित

    Corona

    अल्जीयर्स। अल्जीरिया में शनिवार को कोरोना के 129 नये मामले सामने आये हैं और इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3256 हो गयी है। इस बीच, कोरोना से चार लोगों की मौत हो गयी जिससे मरने वालों की संख्या बढ़कर 419 हो गयी है। ‘डिटेक्शन और फॉलो-अप कमीशन’ के प्रमुख जिमल फोरर ने यह जानकारी दी। वहीं 71 लोगों की स्थिति में सुधार आया है जिससे अभी तक कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 1479 हो चुकी है। कुल 34 मरीज गहन चिकित्सा कक्ष में हैं। गौरतलब है कि अल्जीरिया में कोरोना का पहला मामला 25 फरवरी को आया था और इसके प्रसार को रोकने के लिए सरकार ने 29 अप्रैल तक देशभर में लॉकडाउन किया है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।