हमसे जुड़े

Follow us

33.5 C
Chandigarh
Friday, April 17, 2026
More

    फ्रांस में 24 घंटे में कोविड-‘19’ के 4000 नये मामले, संक्रमितों की संख्या हुई 29155

    Coronavirus

    पेरिस (एजेंसी)। International News in Hindi Latest: फ्रांस में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस (कोविड-19) के 4000 नये मामले सामने आये हैं और यहां पर अब इससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 29155 हो गई है। फ्रांस के सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा के प्रमुख जेरोम सलोमोन गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘आज हमने 29155 मामलों की पुष्टि की है, जबकि इस महामारी से अब तक देश में 1696 लोगों की मौत हो चुकी है।

    • 13,904 लोगों का विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है।
    • 3,375 लोग नाजुक स्थित में गहन चिकित्सा कक्ष में भर्ती है।