विश्वभर में कोरोना से 58.91 लाख लोगों की मौत

Coronavirus

वॉशिंगटन (एजेंसी)। वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से दुनिया भर में अब तक 58.91 लाख लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 42.59 करोड़ से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के कोरोना वायरस रिसोर्स सेंटर की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दुनिया भर में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 425,942,053 हो गई है और मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,890,818 हो गया हैं। वहीं अब तक 10.38 अरब से ज्यादा वैक्सीन को डोज दी जा चुकी है। दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के सबसे अधिक मामलों के साथ अमेरिका शीर्ष पर है, जहां इस महामारी से अभी तक 7.85 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं और 9, 35,990 लोग काल के गाल में समा चुके हैं। देश में अब तक 54.81 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं। भारत इस महामारी के संक्रमण के मामले में दूसरे स्थान पर है, देश के कोरोना सक्रिय मामलों की कुल संख्या 4,28,38,929 हो गयी है। वहीं इस दौरान मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 5,12,344 हो गया है।

वहीं अब तक 1.75 अरब से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। ब्रिटेन में अभी तक करीब 1.88 करोड़ लोग इस महामारी से प्रभावित हो चुके है जबकि मृतकों का आंकड़ा 1,61,179 तक पहुंच गया है। वहीं अब तक करीब 14.08 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। ब्राजील में कोरोना वायरस की जद में अभी तक 2.82 करोड़ से अधिक लोग आ चुके है और यह वायरस अभी तक 6,44,918 लोगों की जान ले चुका है। वहीं अब तक 38.54 करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो चुका है। फ्रांस में अभी तक अभी तक करीब 2.24 करोड़ से ज्यादा लोग इस जानलेवा वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और महामारी से अब तक 1,33,663 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं अब तक 14.28 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। रूस में इस महामारी से 1.52 करोड से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं और अब तक 3,39,319 लोग जान गंवा चुके हैं। वहीं अब तक 16.08 करोड़ से ज्यादा कोरोना की डोज लगाई जा चुकी है।

जर्मनी में वैश्विक महामारी से अभी तक 1.38 करोड़ से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। देश में मृतकों का आंकड़ा 1,21,607 तक पहुंच गया है। वहीं अब तक 16.90 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। तुर्की अभी तक करीब 1.36 करोड़ लोग संक्रमित हुए हैं और इस महामारी से 92,719 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं अब तक 14.50 करोड़ वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। इटली में संक्रमितों की कुल संख्या करीब 1.25 करोड़ हो गयी है। देश में मृतकों का आंकड़ा 1,53,190 तक पहुंच गया है। वहीं अब तक 13.32 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। स्पेन में इस महामारी से अभी तक 1.08 करोड़ से अधिक लोग प्रभावित हो चुके हैं और 98,462 लोगों को जान से हाथ धोना पड़ा हैं। वहीं अब तक 9.61 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में 15.02 लाख से अधिक लोग कोरोना संक्रमण की जद में आ चुके हैं और इस महामारी से वहां 30,053 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अब तक 20.55 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की डोज दी जा चुकी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।