हमसे जुड़े

Follow us

38.2 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा छह माह के बच्...

    छह माह के बच्चे का भ्रूण मिला

    baby fetus sachkahoon

    नोंच रहे थे आवारा कुत्ते, पुलिस जुटी जांच में

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। अनाज मंडी स्थित गांधी पार्क के समीप से शुक्रवार सुबह 6 माह के बच्चे का भ्रूण (Baby Fetus) मिला है। भ्रूण को ट्रक के नीचे आवारा कुत्ते नोच रहे थे। आसपास के लोगों ने जब भ्रूण देखा तो उन्होंने आवारा कुत्तों को भगाकर फौरन इसकी सूचना डायल 112 पर की। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जानकारी अनुसार गांधी पार्क के समीप शुक्रवार कुछ बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। उनके पास कुछ लोग भी बैठे थे।

    इसी दौरान लोगों ने देखा कि वहां खड़े ट्रक के नीचे कुत्ते भ्रूण को ले जाकर नोंच रहे थे। उन्होंने तुरंत मौके पर जाकर कुत्तों को वहां से भगाया और 112 पर कॉल कर पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना पाकर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण(Baby Fetus) को अपने साथ नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए ले गई। भ्रूण लड़की का था या लड़के का ये तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा। वहीं लोगों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाएं निंदनीय हैं और समाज के लिए विचारणीय विषय भी है।

    शहर थाना प्रभारी बनवारी लाल ने कहा कि सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। भू्रण(Baby Fetus) कुत्तों द्वारा बुरी तरह से नोंचा जा चुका है। इसलिए यह पता नहीं चल पा रहा है कि यह लड़के का है या लड़की का। फिलहाल इस संदर्भ में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। भू्रण को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here