नेशनल गेम्स एथलेटिक्स में हरियाणा के 69 खिलाड़ी शामिल

Khelo Haryana Youth Games

करनाल के 3 एथलीट भी चुने गए, 30 सितंबर से 4 अक्तूबर तक गुजरात में होगी प्रतियोगिता

करनाल(सच कहूँ न्यूज)। 30 सिंतबर से 4 अक्तूबर तक गुजरात में होने वाले 36वें नेशनल गेम्स में एथलेटिक्स इवेंट के लिए करनाल के 3 एथलीटों का चयन हुआ है, जिसमें दो लड़के और 1 लड़की शामिल हैं। बता दें कि इस नेशनल गेम्स में एथलेटिक हरियाणा का दल सबसे बड़ा है। वहीं प्रदेशभर से एथेलटिक गेम्स के लिए 69 एथलीट खिलाड़ी चुने गए हैं, जिनमें 37 महिलाएं और 32 पुरुष हैं। करनाल से हेप्टाथलॉन इवेंट में काजल अपना दमखम दिखाएगी, जबकि 400 मीटर हर्डल में अमन व 4 गुणा 400 मीटर रिले और मिक्स रिले में गौरव दमखम दिखाएगा।

प्रदेशभर से महिला वर्ग में इन खिलाड़ियों का हुआ चयन

जानकारी देते हुए एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव राजकुमार मिटान ने बताया कि प्रीति हिसार 100 मीटर, दीपांशी रोहतक, किरण पहल सोनीपत 400 और 4 गुणा 400 मीटर रिले, पूजा फतेहाबाद और उर्वशी झज्जर 800 मीटर, भारती सोनीपत 5000 और 10000 मीटर, सोनिका भिवानी, बाधो चरखी दादरी,पूजा सिरसा 10000 मीटर, भतेरी हिसार, सम्मी हिसार 400 मीटर हर्डल, प्रीति लांबा 3000 मीटर स्टेपल चेज, रेखा फतेहाबाद, रूबीना यादव रेवाड़ी हाई जंप, पूजा हिसार, रजनी भिवानी और वंशिका घनघस भिवानी पोलवाल्ट, मनप्रीत कौर अम्बाला, रेखा जींद और योगिता भिवानी शॉट पुट गेम में हिस्सा लेगी।

डिस्कस थ्रो इवेंट में रोहतक, चरखी दादरी, भिवानी से ये महिला खिलाड़ी शामिल

निधि रानी रोहतक, पूजा चरखी दादरी, संदीप कुमारी भिवानी और सुनीता देवी भिवानी डिस्कस थ्रो इवेंट में, हैमर थ्रो में रेणु सोनीपत और संजीता झज्जर, कुमारी शर्मिला भिवानी, पुष्पा जाखड़ झज्जर और शिल्पा रानी जींद जेवलिन थ्रो इवेंट में, काजल करनाल, सोनू कुमारी चरखी दादरी और तनु हिसार हेप्टाथलॉन इवेंट में, मोनिका झज्जर, प्रीति चरखी दादरी और रवीना जींद 20 किलोमीटर रेस वाक इवेंट में और निशा हिसार एवं नैंसी रोहतक 4 गुणा 400 रिले और मिक्स रिले में भाग लेकर हरियाणा राज्य का नाम रोशन करेंगी।

प्रदेशभर से इन पुरूष खिलाड़ियों का हुआ चयन

राजकुमार मिटान ने बताया कि पुरुष वर्ग में अंग्रेज सिंह सिरसा, विक्रांत पांचाल फरीदाबाद और आयुष डबास रोहतक 400 मीटर और 4 गुणा 400 मीटर रिले दौड में, मनजीत हिसार, सोमनाथ चौहान हिसार 800 मीटर दौड में, 1500 मीटर दौड में इशु सोलंकी गुरुग्राम और सुखचैन राजेंदर कैथल, अंकित देशवाल पानीपत 10000 मीटर दौड, विजय सिंह मलिक जींद और अमन करनाल 400 मीटर हर्डल, शंकर लाल स्वामी 5000 मीटर दौड और 3000 मीटर स्टेपल चेज इवेंट में हिस्सा लेंगे।

जबकि संदीप महेंदरगढ़ और रोहित वर्मा रेवाडी 3000 मीटर स्टेपल चेज इवेंट में, गुरजीत सिंह जींद हाई जंप, भूपेंदर सिंह हिसार, साहिल महाबली पंचकुला लांग जंप इवेंट में, अनुज सोनीपत, सुनील राजेदर भिवानी पोल वॉल्ट इवेंट में, शॉट पुट में चेतन कपूर फरीदाबाद और इंद्रजीत भिवानी, अभिनव रोहतक, निर्भय सिंह भिवानी और प्रशांत मलिक सोनीपत डिस्कस थ्रो इवेंट में हिस्सा लेंगे।

सोनीपत और भिवानी के खिलाड़ी हैमर थ्रो में लेंगे भाग

अजय सोनीपत और नवीन यादव भिवानी हैमर थ्रो इवेंट में, साहिल सिलवाल चरखी दादरी जेवलिन थ्रो में, हरदीप भिवानी 20 किलोमीटर रेस वाक, जुनैद खान नूह 20 किलोमीटर और 35 किलोमीटर रेस वाक इवेंट में, सचिन झज्जर 35 किलोमीटर रेस वाक इवेंट में,सुनील कैथल डेकाथलन इवेंट में और गौरव करनाल एवं कपिल हिसार 4 गुणा 400 मीटर रिले और मिक्स रिले में हिस्सा लेकर पदक विजेता बन हरियाणा का नाम रोशन करेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।