हमसे जुड़े

Follow us

34.5 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान अफीम-पोस्त सह...

    अफीम-पोस्त सहित गिरफ्तार

    Arrested

    गोलूवाला (सच कहूँ न्यूज)। पुलिस ने आॅपरेशन संजीवनी व प्रहार अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी खाराचक निवासी सुखचैनसिंह को शनिवार को 200 ग्राम अफीम, 1 किलो 500 ग्राम पोस्त सहित गिरफ्तार किया। अफीम व पोस्त ढोने में काम में ली गई आरोपी की बाईक को पुलिस ने जब्त कर लिया। गोलूवाला थानाधिकारी ओमप्रकाश सुथार, एचसी महेश कुमार, महेन्द्र कुमार, विष्णुदत।

    महमूदअली व गुरतेजसिंह ने शनिवार को नाकेबंदी के दौरान गोलूवाला से कैंचियां मार्ग पर स्थित राधास्वामी डेरे के पास बाइक पर सवार आरोपी को रोका तथा तलाशी ली तो बाइक के थैले में 200 ग्राम अफीम, डेढ किलोग्राम पोस्त निकला। पुलिस ने अफीम व पोस्त तथा बाइक को जब्त कर आरोपी खाराचक कान्हेवाला के वार्ड नं 1 निवासी सुखचैनसिंह 40 पुत्र जीतसिंह को एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ़्तार किया। उक्त कार्रवाई एसपी प्रीति जैन के निर्देश पर की गई। प्रकरण की जांच हनुमानगढ टाउन थाना प्रभारी लक्ष्मण सिंह राठौड़ कर रहे हैं।