हमसे जुड़े

Follow us

32.3 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More

    क्वाड देशों की मंत्रिस्तरीय वर्चुअल बैठक आज

    Quad Countries Meeting

    नई दिल्ली (एजेंसी)। वैश्विक एवं क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर चतुष्कोणीय गठबंधन देश (क्वाड) के विदेश मंत्रियों की आज वर्चुअल बैठक होने जा रही है। क्वाड में भारत, अमेरिका, जापान और आॅस्ट्रेलिया शामिल हैं। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के मुताबिक भारत ,आस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका के विदेश मंत्री वैश्विक जलवायु परिवर्तन समेत विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। बैठक मं कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए जारी प्रयासों के संदर्भ में भी चर्चा की जायेगी। बयान में में कहा गया है कि आज की बैठक छह अक्टूबर-2020 को जापान की राजधानी टोक्यो में हुई बैठक में रखे गये विचारों के उपयोगी आदान-प्रदान को जारी रखने का मौका भी होगा।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।