हमसे जुड़े

Follow us

28.6 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश सीबीआई अधिकार...

    सीबीआई अधिकारियों ने रुजिरा बनर्जी से की पूछताछ

    Rujira Banerjee

    कोलकाता (एजेंसी)। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के 8 अधिकारियों की एक टीम पश्चिम बंगाल में कोयला घोटाला मामले में मुख्यमंत्री एवं तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख ममता बनर्जी के भतीजे एवं सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी रुजिरा बनर्जी से उनके आवास पर पूछताछ की। इससे पहले सीबीआई ने इस मामले में बनर्जी की रिश्तेदार मेनका गंभीर से भी पूछताछ की थी। सीबीआई टीम ने करीब 80 मिनट तक श्रीमती रुजिरा बनर्जी से पूछताछ की। संयोगवश, सीबीआई टीम के मंगलवार सुबह बनर्जी के आवास पर पहुंचने से कुछ समय पहले ही सुश्री ममता बनर्जी करीब 10 मिनट के लिए अपने भतीजे के आवास पर गईं।

    सुश्री बनर्जी के जाने के बाद सीबीआई टीम करीब 1136 बजे वहां पहुंची। पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दास एवं अपर पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार के नेतृत्व में सीबीआई टीम ने रुजिरा बनर्जी से पूछताछ की। इससे दो दिन पहले सीबीआई ने पूछताछ के लिए श्रीमती रुजिरा बनर्जी को नोटिस जारी किया था। इसके बाद श्रीमती रुजिरा बनर्जी ने सीबीआई को लिखित रूप से सूचित किया था कि वह मंगलवार को पूर्वाह्न 11 बजे से लेकर दोपहर बाद तीन बजे तक पूछताछ के लिए उपलब्ध रहेंगी।

     

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।