हमसे जुड़े

Follow us

17.4 C
Chandigarh
Monday, February 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा झज्जर में 3 ए...

    झज्जर में 3 एकड़ फसल पर चलाया ट्रैक्टर

    wheat-crop

    झज्जर(सच कहूँ न्यूज)। जिले के गांव डीघल में पंजाब नाम के किसान ने गेहूं की 3 एकड़ फसल को बर्बाद कर दिया है। खड़ी फसल में ट्रैक्टर के पीछे है हेरो जोड़कर गेहूं की फसल को पूरी तरह से नष्ट कर दिया है। डीघल के किसान पंजाब अहलावत ने कृषि कानून रद्द न होने के विरोध में कदम को उठाया है। वहीं किसान द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद स्थानीय किसान नेताओं ने संज्ञान लेना शुरू कर दिया है। उन्होंने इस कदम को गलत करार दिया है। अहलावत खाप के प्रधान जयसिंह अहलावत ने स्वयं एक बैठक कर इस निर्णय को गलत करार दिया और कहा कि फसल बर्बाद करना किसी चीज का कोई हल नहीं है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।