हमसे जुड़े

Follow us

24.4 C
Chandigarh
Monday, April 20, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी मेट्रो में मा...

    मेट्रो में मास्क नहीं पहनने पर 136 यात्रियों पर जुर्माना

    delhi Metro

    नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो रेल निगम(डीएमआरसी) ने मेट्रो ट्रेन में मास्क नहीं पहनने पर मंगलवार को 136 यात्रियों पर जुर्माना किया। डीएमआरसी प्रवक्ता ने बताया“ मेट्रो के फ्लाइंग दस्ते ने मेट्रो में मास्क नहीं पहनने पर 136 यात्रियों पर जूर्माना किया और खड़े होकर यात्रा कर रहे 70 यात्रियों को अगले स्टेशन पर उतरने की सलाह दी तथा 126 यात्रियों को कोविड के दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी। प्रवक्ता ने बताया कि मेट्रो परिसरों में कोविड संबंधी दिशानिर्देशाें का पालन सुनिश्चित करने के लिए सुबह और शाम को 14 मेट्रो स्टेशनों को रूक रूक बंद किया गया था ताकि यहां यात्रियों की अधिक भीड़ नहीं हो।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।