हमसे जुड़े

Follow us

13.6 C
Chandigarh
Tuesday, February 24, 2026
More

    जरूरतमंदों को रक्त देकर जान बचाई

    Blood-Donation

    केसरीसिंहपुर (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए गए मानवता भलाई के कार्यो पर चल रहे उनके अनुयायी समाज का भला कर रहे है। दिन-रात की परवाह किये बिना उनके अनुयायी मानवता भलाई के कार्य कर अलग-अलग प्रकार से समाज का भला कर रहे है। इसी के चलते ब्लॉक केसरीसिंहपुर के सात मेंबर कमेटी के सेवादार भाई बाबूलाल इन्सां ने बताया एमएसजी रक्तदाता राजस्थान ग्रुप बनाया गया है, जिसमें हर समय मुसीबत की घड़ी में डेरा सच्चा सौदा के सेवादार रक्तदान देने को तैयार है।

    जानकारी के अनुसार केसरीसिंहपुर की निवासी जसवीर कौर जो कि जयपुर में भर्ती थी। जयपुर के प्रेमी सुनील इन्सां ने रक्त उपलब्ध करवाकर इस मानवता कार्य के लिए बनाये गए ग्रुप की शुरुआत की। राजू व जसवीर कौर के परिजनों ने डेरा सच्चा सौदा का धन्यवाद किया। बिट्टू इंसा निवासी मौजपूरा ने ब्लॉक 1-सी छोटी के निवासी राजू को श्रीगंगानगर के सरकारी हॉस्पिटल में ब्लड देकर उसकी जान बचाई।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।