हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More

    67 वर्षीय जयसिंह बैनीवाल ने तीसरी बार पास की एचटेट लेवल-3 परीक्षा

    Jaisingh Bainiwal sachkahoon

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। सरसा के 67 वर्षीय जयसिंह बैनीवाल(Jaisingh Bainiwal) ने एचटेट लेवल 3 की तीसरी बार परीक्षा पास की है। पीजीटी अंग्रेजी में उन्होंने लेवल-3 की परीक्षा में 150 में से 104 अंक लेकर पास की है। पशुपालन विभाग में वेटरनरी आफिसर के पद पर 2012 में रिटायर्ड हुए जयसिंह लगातार अध्ययनरत जारी है। उन्होंने चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में वर्ष 2015 में जनसंचार एवं पत्रकारिता में एमए पास की थी। इसी के साथ इससे पहले उन्होंने विश्वविद्यालय से विधि विभाग से एलएलबी पास की। वहीं अंग्रेजी विषय में मास्टर डिग्री हासिल की है।

    वीएलडीए भर्ती हुए

    हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी जयसिंह बैनीवाल(Jaisingh Bainiwal) ने बताया कि पशुपालन विभाग में वीएलडी भर्ती हुए। इसके बाद पहली पोस्टिंग सरसा में मिली। इसके कुछ समय बाद फतेहाबाद जिले के भट्टू में तबादला हो गया। अपनी 35 साल की सेवाकाल में उन्होंने भट्टू क्षेत्र में ही अपनी सेवाएं दी। इसके बाद रिटायर्ड होने पर सरसा में हाउसिंग बोर्ड कालोनी में रहने लगे।

    कड़ी मेहनत की जाए तो सफलता जरूर मिलेगी: जयसिंह

    जयसिंह बैनीवाल ने बताया कि तीसरी बार एचटेट की परीक्षा पास की है। इस आयु में भी उसे पढ़ने का जुनून है। उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ने सात विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। उसमें भी उसने 36वां स्थान हासिल किया है। जय सिंह ने बताया कि एचटेट की परीक्षा पास करके युवाओं को संदेश देना है कि कड़ी मेहनत की जाए तो सफलता रोक नहीं सकती है। इसके लिए परीक्षा की अच्छे तरीके से तैयारी करें।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here