हमसे जुड़े

Follow us

16.1 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home देश देश में कोरोन...

    देश में कोरोना के 19 हजार 968 नए केस मिले

    Coronavirus

    नई दिल्ली (एजेंसी)। पिछले 24 घंटे में देश भर में 30 लाख से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही कुल टीकाकरण 175.37 करोड़ से अधिक हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार को यहां बताया कि पिछले 24 घंटे में देश में 30 लाख 81 हजार 336 कोविड टीके लगाए गए हैं। इसके साथ ही आज सुबह सात बजे तक 175 करोड़ 37 लाख 22 हजार 697 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के 19 हजार 968 नए मरीज सामने आये हैं।

    इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या दो लाख 24 हजार 187 रह गई है। यह संक्रमित मामलों का 0.52 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 1.68 प्रतिशत हो गई है। मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में 48 हजार 847 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 20 लाख 86 हजार 383 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.28 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 11 लाख 87 हजार 768 कोविड परीक्षण किए गए हैं। देश में कुल 75 करोड़ 93 लाख 15 हजार 246 कोविड परीक्षण किए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here