हमसे जुड़े

Follow us

40.2 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा वातावरण स्वच्...

    वातावरण स्वच्छ होगा तो ही भगवान, अल्लाह की याद आएगी: पूज्य गुरू जी

    environment sachkahoon

    सरसा (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां फरमाते हैं कि इस घोर कलयुग में परहित, परमार्थ करना मुश्किल है। लोग सिर्फ अपने बारे में सोचते रहते हैं, परंतु धन्य हैं वो मां-बाप जिनकी संतान परहित और दूसरों के भले के लिए परमार्थ करती है। पूज्य गुरू जी फरमाते हैं कि अगर हमारे आसपास का वातावरण (Environment) स्वच्छ होगा तो ही भगवान, अल्लाह की याद आएगी तथा अंदर से विकार निकलेंगे। गंदगी से बैक्टिरीयां, बीमारियां पैदा होती हैं जिससे इंसान की मानसिकता गिरती है, इंसान, इन्सान न रहकर राक्षस बन जाता है। जिसका सौ प्रतिशत संबंध सफाई से है।

    इसलिए अपने आसपास के वातावरण (Environment) को साफ-सुथरा रखें। अगर आप सब अपने आस-पास सफाई रखोगे तो ये आपके लिए और आपकी औलाद के लिए ही फायदेमंद होगा। जिस प्रकार हम अपनी रसोई और घर को साफ रखते हैं उसी भांति अपने आसपास के क्षेत्र को भी साफ रखें और पेड़-पौधे भी लगाएं। पेड़-पौधे आपके प्रति सौ प्रतिशत वफादार होंगे, भले ही आपकी औलाद हो ना हो। आप जी ने फरमाया कि गंदगी मत फैलाओ इससे विकार पैदा होते हैं।

    शुद्ध वातावरण (Environment) से आत्मबल बढ़ेगा और आत्मबल बढ़ेगा तो सफलता आपके कदम चूमेगी। आप जी ने आह्वान किया कि आस पास के वातावरण को तो स्वच्छ रखना ही चाहिए साथ ही ईश्वर, अल्लाह, राम की भक्ति, इबादत करके अपने अंत:करण से ठगी, भ्रष्टाचार, बेईमानी, कन्याभू्रण हत्या, मांसाहार, नशे इत्यादि को त्यागकर अपने अंदर की भी सफाई रखनी चाहिए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here