हमसे जुड़े

Follow us

37.5 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More
    Home देश कोरोना से जंग...

    कोरोना से जंग : देश में 185.20 करोड़ वैक्सीन लगी

    Corona Vaccination

    नई दिल्ली (एजेंसी)। देशभर में राष्ट्रीय कोविड टीकाकरण अभियान के अंतर्गत 185.20 करोड़ से अधिक कोविड टीके लगाए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को यहां बताया कि आज सुबह सात बजे तक 185 करोड़ 20 लाख 32 हजार 469 कोविड टीके दिये जा चुके हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के एक हजार 33 नये मरीज सामने आये हैं। इनके साथ ही देश में कोरोना रोगियों की संख्या 11 हजार 639 रह गई है। यह संक्रमित मामलों का 0.03 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 0.21 प्रतिशत हो गई है।

    मंत्रालय ने बताया कि इसी अवधि में एक हजार 222 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल चार करोड़ 24 लाख 98 हजार 789 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 98.76 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में चार लाख 82 हजार 39 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 79 करोड़ 25 लाख नौ हजार 451 कोविड परीक्षण किए हैं।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here