हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More

    नेपाली शेरपा ने माउंट एवरेस्ट फतह का बनाया नया विश्व रिकॉर्ड

    Nepali Sherpa sachkahoon

    काठमांडू (एजेंसी)। नेपाल के पर्वतारोही कामी रीता शेरपा (Nepali Sherpa) ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर 26 वीं बार फतह करके नया कीर्तिमान स्थापित किया है। एक सरकारी अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। नेपाल के 52 वर्षीय कामी रीटा ने शनिवार को 26वीं बार माउंट एवरेस्ट फतह करके अपने ही पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया। उसने कल पारंपरिक दक्षिणपूर्व रिज मार्ग से 10 अन्य शेरपा पर्वतारोहियों के साथ 8,848.86 मीटर (29,031.69 फुट) चढ़ाई की।

    पिछले साल के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

    राजधानी काठमांडू में पर्यटन विभाग के महानिदेशक तारानाथ अधिकारी ने कहा, ‘कामी रीता (Nepali Sherpa) ने अपने पिछले साल के रिकॉर्ड को ध्वस्त करके एक नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। शेरपा की पत्नी जंगमु ने कहा कि वह पति की नई उपलब्धि से बहुत खुश है। कामी रीटा द्वारा उपयोग किए जाने वाले पर्वतारोही मार्ग का नेतृत्व 1953 में न्यूजीलैंड के सर एडमंड हिलेरी और नेपाल के शेरपा तेनजिंग नोर्गे ने किया था और यह मार्ग सबसे लोकप्रिय है।

    इस साल नेपाल ने एवरेस्ट पर चढ़ाई करने के लिए 316 परमिट जारी किए हैं। पिछले साल इसकी संख्या 408 थी, जो अब तक की सबसे अधिक संख्या है। एवरेस्ट पर 1953 में पहली बार नेपाली और तिब्बती की ओर से फतह करने के बाद 10,657 बार चढ़ाई की गयी है और अब तक चढ़ाई के दौरान 311 लोगों की भी मौत हो चुकी है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here