हमसे जुड़े

Follow us

37.5 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More
    Home देश बोलिविया में ...

    बोलिविया में जबरदस्त भूस्खलन, 5 खनिकों की मौत

    सूक्र, बोलिविया (एजेंसी)। मध्य बोलिविया में एक नदी के किनारे सोना निकालने का काम कर रहे श्रमिकों में से पांच की अचानक आए भूस्खलन की चपेट में आकर मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन ने इसकी जानकारी दी। पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, सेंट्रल कोचाबम्बा विभाग के कोकापाटा शहर में हुआजचमायु समुदाय में त्रासदी का शिकार हुए लोगों की उम्र 20 से 40 वर्ष के बीच थी। क्षेत्रीय पुलिस कमांडर ने कहा, ‘यह हादसा बुधवार को हुआ। फाल्सुरी स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों को बुधवार देर रात इसकी सूचना मिली, जिसके तुरंत बाद वे पुलिस के साथ घटनास्थल पर गए, जहां उन्होंने पांच शवों के दबे होने की पुष्टि की।’ कोचाबांबा सरकार के खनन सचिव एलुटेरियो गैलिंडो ने गुरुवार तड़के मलबे से निकालकर शवों को बरामद किया। उन्होंने कहा कि भूस्खलन आने के दौरान कुछ अन्य खनिक जान बचाकर भागने में सफल रहे थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here