हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान डेरा सच्चा सौ...

    डेरा सच्चा सौदा सेवादारों ने किया पौधरोपण

    Save Tree

    डेरा सच्चा सौदा के कीर्तिमानों के बारे में दी जानकारी

    • वाटरवर्क्स के पीछे स्थित एक गोदाम में किया पौधरोपण

    पीलीबंगा (सच कहूँ न्यूज)। पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी बूटासिंह, टहलसिंह इन्सां, सत्यनारायण इन्सां सहित अन्य डेरा अनुयायियों ने नामचर्चाघर के सामने पौधरोपण किया। (Save Tree) नगर भंगीदास टहलसिंह इन्सां ने पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डाला तथा पौधरोपण के क्षेत्र में डेरा सच्चा सौदा के कीर्तिमानों के बारे में जानकारी दी। (Save Tree) बूटासिंह ने बताया कि पूज्य संत डॉ एमएसजी की प्रेरणा से डेरा अनुयायी पौधरोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित करने में अपना महती योगदान दे रहे हैं। पीलीबंगा गैस सर्विस के तत्वावधान में वाटरवर्क्स के पीछे स्थित एक गोदाम में पौधरोपण किया गया।

    प्रबंधक जाकिर कुरेशी ने बताया कि पर्यावरण के संरक्षण के लिए पौधरोपण जरूरी है। अतएव अधिकाधिक पौधेरापण कर उनकी सारसंभाल करें। प्रोपराइटर कृष्ण कुमार ने पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। इस मौके पर पर्यावरण प्रेमी व स्टाफ सदस्य मौजूद थे। (Save Tree) पर्यावरण दिवस पर वृक्ष मित्रों ने गांधी स्टेडियम व सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण किया। इसमें वृक्षमित्र रोशन मूंधड़ा, अधिवक्ता विजय अरोड़ा, रामकुमार सारस्वत, चंद्रशेखर शर्मा, प्रदीप सिंगला, आकाश जोशी, अमित तावणिया, मनजीतसिंह, प्रेम गर्ग, मनीष जिंदल, जेनेन्द्र डागा सहित अन्य नागरिकों ने सहयोग दिया।

    बूंदी रोड स्थित कोटा डेरा सच्चा सौदा आश्रम में किया पौधारोपण

    कोटा (सच कहूँ न्यूज)। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रविवार को बूंदी रोड स्थित कोटा डेरा सच्चा सौदा आश्रम में पौधारोपण किया गया। सेवादार राजेन्द्र सिंह हाड़ा के अनुसार हम सभी अपने आसपास अक्सर लोगों को वातावरण को प्रदूषित होने से बचाने की बातें तो बहुत करते हैं परन्तु इस बात को स्वयं भी अमल में नहीं लाते। हम सबको वातावरण की शुद्धता एवं धरा को हरा-भरा बनाने के लिए स्वयं पहल करनी होगी।

    इसी पहल को मध्यनजर रखते हुए तथा पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा हो पृथ्वी साफ मिले रोग अभिशाप के तहत रविवार को डेरा सच्चा सौदा कोटा आश्रम पर साध-संगत सहित आश्रम के सत् ब्रह्मचारी केवल सिंह इन्सां एवं सुखदेव सिंह इन्सां ने भी पौधे लगाये। इस मौके पुराने पौधों की सार संभाल कर उनके लिए भी पानी पिलाया गया।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here