हमसे जुड़े

Follow us

30.1 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश मूसेवाला मर्ड...

    मूसेवाला मर्डर केस में लॉरेंस बिश्नोई को सात दिन के पुलिस रिमांड पर

    Lawrence Bishnoi

    चंडीगढ़। सिद्धू मूसेवाला केस को सुलझाने के लिए पंजाब पुलिस जहां मुस्तैद दिख रही है। वहीं तिहाड़ जेल से पंजाब लाए गैंगस्टर लॉरेंस को मानसा कोर्ट ने 7 दिन के पुलिस रिमांड पर दे दिया है। अब पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले लॉरेंस से गहन पूछताछ की जाएगी। बता दें कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को लेकर पंजाब पुलिस मंगलवार रात पानीपत, सोनीपत और करनाल के रास्ते सुबह साढ़े 3 बजे मानसा पहुंची। पुलिस ने सुबह 4 बजे उसका मेडिकल चेकअप कराया।

    सुबह 4:30 बजे ही कोर्ट में पेश करके पुलिस ने उसका रिमांड ले लिया। गैंगस्टर को पहले मोहाली के खरड़ स्थित सीआईए स्टाफ आॅफिस पूछताछ करने के लिए लाया गया। इसके बाद करीब डेढ़ घंटे की पूछताछ के बाद उसे गुप्त जगह पर पहुंचा दिया गया। बताया जा रहा है कि लॉरेंस की जान को खतरा भांपते हुए यह कदम उठाया गया। वहां अब उससे एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स उससे पूछताछ करेगी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here