हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More

    श्रीलंका को कर्ज सहायता देने में भारत पहले नंबर पर

    Sri Lanka Economic Crisis

    कोलंबो (एजेंसी)। बुरी तरह से आर्थिक संकट में घिरे श्रीलंका को कर्ज देकर मदद करने के मामले में भारत चीन को पीछे छोड़ कर पहले नंबर का कर्जदाता बन गया है। डेली मिरर की एक रिपोर्ट के अनुसार इस वर्ष के चार महीने के आंकड़े दर्शाते हैं कि भारत ने श्रीलंका को 37.69 करोड़ डॉलर की कर्ज सहायता उपलब्ध कराई जबकि इसी अवधि में चीन ने इस देश को 6.79 करोड़ डॉलर की कर्ज सहायता पहुंचाई है। रिपोर्ट के अनुसार भारत की ओर से इन चार महीनों में उपलब्ध कराई गई यह सहायता पड़ोसी देश द्वारा इस द्वीप देश के लिए मंजूर किए गए 3.5 अरब डॉलर के सहायता पैकेज का हिस्सा नहीं है। भारत ने संकटग्रस्त देश को सहायता पैकेज में कर्ज के अलावा पैकेज में सामान खरीदने और सावधि ऋण के अलावा पुराने कर्ज की किश्तों को टालने जैसी सुविधा भी दी है।

    विदेशी और आंतरिक कारणों से इस वर्ष की शुरूआत में ही बुरी तरह से आर्थिक संकट में घिर गए श्रीलंका से उसके अन्य सहयोगी देशों द्वारा मुंह मोड़ लेने के बाद भारत इस समय इस देश को सबसे अधिक मदद कर रहा है। भारत के श्रीलंका को अप्रैल से लेकर अब तक दिए गए 3.5 अरब के सहायता पैकेज घोषित कर चुका है। भारत ने श्रीलंका को उधार पर निर्यात करने का 1.5 अरब डॉलर का करार किया है। दोनों पक्षों ने दो फरवरी को 50 करोड़ डॉलर के दो वर्ष के एक अल्पावधि ऋण सहायता समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस कर्ज की अवधि एक साल बढ़ाने का भी प्रावधान है। इसी तरह 17 मार्च को आवश्यक वस्तुओं के आयात के लिए एक अरब डालर की सहायता के समझौते पर भी हस्ताक्षर किए गए थे।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here