हमसे जुड़े

Follow us

36.8 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा सरपंच की संदि...

    सरपंच की संदिग्ध मौत, हत्या की आशंका

    Kairana
    सांकेतिक फोटो

    परिजनों ने शव लेने से किया इनकार

    करनाल(सच कहूँ न्यूज)। करनाल जिले के गांव सुहाना से कर्ण विहार में दूध लेने आए सरपंच की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। परिजनों ने हत्या होने की आशंका जताई है। सोमवार सुबह परिजन मामले की जांच के लिए सेक्टर 32-33 थाना पहुंचे। परिजनों ने मांग की है कि जब तक मामले की सच्चाई सबके सामने नहीं आती, तब तक वह शव नहीं लेंगे। जानकारी के अनुसार, गांव सुहाना के सरपंच जगबीर सिंह (32) रात को करीब साढ़े 9 बजे दूध लेने के लिए कर्ण विहार गए थे। 10 बजे के करीब परिजनों को सूचना मिली की सरपंच जगबीर के साथ सड़क हादसा हो गया है।

    सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। जगबीर के सिर से खून बह रहा था। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर आए तो डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।

    प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था जगबीर

    मृतक जगबीर के भाई ने बताया कि उसका भाई गांव का सरपंच था और अब उनका कार्यकाल खत्म हो चुका था तो वह कर्ण विहार के पास ही प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। किसी ने रंजिश के चलते उसके भाई हत्या की है। उसका किसी से एक्सीडेंट नहीं हुआ। वहीं सेक्टर 32-33 थाना प्रभारी राजीव ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर ही है। परिजनों ने कुछ लोगों पर शक जताया है कि उन्होंने जगबीर की हत्या की है। पुलिस मामले की जांच कर ही है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here