हमसे जुड़े

Follow us

31.8 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home देश पवित्र अवतार ...

    पवित्र अवतार माह की खुशी में जरुरतमंद गर्भवती महिलाओं को बांटा पौष्टिक आहार

    Madhya Pradesh
    Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में गुरु पूर्णिमा पर डेरा सच्चा सौदा का नि:स्वार्थ सेवा

    सच कहूँ/सुखनाम
    बठिंडा। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत द्वारा 142 मानवता भलाई के कार्य किए जा रहे हैं। पूज्य गुरु जी के पवित्र अवतार माह की खुशी में आज ब्लॉक बठिंडा के एरिया नई बस्ती की साध-संगत द्वारा पांच जरुरतमंद गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार देकर खुशी सांझी की गई। इस मौके पर जानकारी देते हुए एरिया भंगीदास बहन वीना इन्सां ने बताया कि पूज्य गुरु जी द्वारा शिशू संभाल मुहिम के तहत गर्भवती महिलाओं और आने वाले बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए मुहिम शुरु की गई है। इस कड़ी के तहत नई बस्ती एरिया की साध-संगत के सहयोग के साथ उक्त मानवता भलाई कार्य किया गया है। इस मौके पर बुजुर्ग समिति जिम्मेवार सेवादार बहन तारा इन्सां, प्रेमी पंचायत सेवादार बहन बलजिंद्र सोनी इन्सां, सुनीता इन्सां, निर्मल इन्सां, पिंकी इन्सां, एमएसजी आईटी विंग की सेवादार बहन मुस्कान इन्सां व अन्य साध-संगत उपस्थित रही।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramlink din , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here