हमसे जुड़े

Follow us

30.8 C
Chandigarh
Thursday, April 23, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा 5.50 लाख की ल...

    5.50 लाख की लूट का मास्टरमाइंड निकला शोरुम का ड्राइवर

    • सेक्टर-16 में हुई लूट के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने किया खुलासा

    • 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

    फरीदाबाद। (सच कहूँ/राजेंद्र दहिया) सेक्टर-16 में हुई लूट के मामले में संज्ञान लेते हुए पुलिस आयुक्त विकास कुमार आरोडा, डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा ने तुरंत कार्रवाई के दिए गए दिशा निर्देश पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 प्रभारी की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए लूट के मुख्य आरोपी के साथ 4 आरोपियों के गिरफ्तार किया है। प्रेसवार्ता में एसीपी क्राइम सुरेन्द्र स्योराण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियो में जितेन्द्र उर्फ जीतू (ड्राइवर), संजय, अंकित और सुमित का नाम शामिल है। आरोपी जितेन्द्र और संजय गांव तिगांव के, आरोपी अंकित सेक्टर-88 का तथा आरोपी सुमित उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर का रहने वाला है।

    आरोपी जितेन्द्र उर्फ जीतू ने योजना के तहत अपने साथियों के साथ मिलकर 28 अगस्त को शाम करीब 6 बजे लूट की वारदात को अनजाम दिलवाया था। आरोपी जितेन्द्र और शोरुम के अकाउंटेंट राजकिशोर 5.50 लाख लेकर मालिक के घर जा रहे थे। तभी 3 लड़के मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और पिस्टल दिखाकर बैग को छिन लिया और मौके से फरार हो गए। क्राइम ब्रांच ने तफ्तीश करते हुए ड्राइवर जितेन्द्र उर्फ जीतू से वारदात से संबंध में  पूछताछ की तो जितेन्द्र पर शक हुआ। जांच की तो आरोपी जीतू के साथ संबंध पाया गया।

    आरोपी जितेन्द्र को गांव तिगांव से गिरफ्तार कर जब पूछताछ की तो खुलासा हुआ कि उस पर कर्जा होने के कारण उसने अपने चाचा के लड़के और दोस्तों के साथ मिलकर लूट की साजिश रची। आरोपी ने योजना के तहत 5.5 लाख रु की लूट सेक्टर-16 में करवा दी। जिसमें आरोपी संजय को गांव तिगांव से, आरोपी अकिंत को सेक्टर-88 से तथा आरोपी सुमित को गांव भूपानी से लूट के मामले में गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि मुख्य आरोपी गाड़ी के शोरुम में पिछले 7 महिने से ड्राइवरी का काम कर रहा है।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here