हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य हरियाणा चीनियों होश क...

    चीनियों होश करो, यह शेरदिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत है: विज

    Rohtak News

    चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को ट्वीट करते हुए चीन को आगाह किया कि ‘‘चीनियों होश करो यह 1962 के कमजोर दिल प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का भारत नहीं है, यह 2022 के शेरदिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत है’’। वहीं पत्रकारों से बातचीत के दौरान गृह मंत्री विज ने कहा कि भारत-चीन सीमा पर चीन एक बार फिर से उछल-कूद कर रहा है। उन्होंने कहा कि चीन को यह ध्यान रहना चाहिए कि यह 1962 के कमजोर दिल प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का भारत नहीं, यह शेरदिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 2022 का भारत है। इसलिए चीन को अपनी हरकतों से बाज आना चाहिए और सावधान रहना चाहिए।

    यह भी पढ़ें:– पुलिस को फिर मिला लॉरेंस बिश्नोई का तीन दिनों का रिमांड

    गौरतलब, है कि गत दिनों चीन सीमा पर दोनों देशों के सैनिकों में झड़प हुई थी जिसमें भारतीय सैनिकों ने वीरता का प्रदर्शन करते हुए चीनी सैनिकों को मुंह तोड़ जवाब दिया था। कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री राजा पटेरिया द्वारा पीएम नरेंद्र मोदी की हत्या के बयान पर गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि पूर्व मंत्री राजा पटेरिया को गिरफ्तार किया गया है और इसकी गहन जांच होनी चाहिए कि उनकी इस बात को कहने के पीछे या उकसाने के पीछे कौन-कौन लोग है। गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश के कानून के तहत सख्त से सख्त जो सजा बनती है, वह ऐसे व्यक्ति को देनी चाहिए।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here