हमसे जुड़े

Follow us

19.3 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home देश राहुल गांधी क...

    राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में बड़ी संख्या में पहुँचे कांग्रेसी

    यात्रा द्वारा भारत के हालातों के बारे में जनता को किया जा रहा जागरुक : यादव

    • कोविड की भयानक बीमारी, महंगाई, बेरोजगारी व भाईचारक सांझ जैसे मुद्दों पर हुई विचार चर्चा : डॉ. गांधी

    पटियाला। (सच कहूँ/खुशवीर सिंह तूर) पंजाब में राहुल गांधी पूर्व प्रधान आल इंडिया कांग्रेस कमेटी द्वारा शुरु की गई भारत जोड़ो यात्रा में एडवोकेट हरिन्द्र पाल शर्मा कौरजीवाला, पूर्व चेयरमैन पंजाब व भूषण शर्मा उप प्रधान (जिला कांग्रस) की तरफ से जोगिन्द्र यादव, किसान नेता की टीम के साथ पैदल यात्रा में शामिल हुए। जोगिन्द्र यादव ने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा द्वारा भारत के हालातों के बारे में जनता को जागरुक किया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि जैसे भारत में किसान आंदोलन सरकार व कारपोरेट विश्व द्वारा बनाए गए तीन खेती कानूनों के संकट को समझने व स्वीकार करने के बाद ही उभरा था। इसी तरह भारत की जनता को भारत के हालातोंं के बारे में जागरुक होकर भारत के लोग अपने भविष्य में विश्वास को मजबूत रखने के लिए एकता की तरफ बढ़ें। डॉ. धर्मवीर गांधी पूर्व सांसद, पटियाल, दीपक लांबा, प्रो. मनजीत सिंह व कंवर हरप्रीत सिंह कोआर्डीनेटर (भारत जोड़ो यात्रा पंजाब) ने कोविड की भयानक दी बीमारी, महंगाई, बेरोजगारी व भाईचारक सांझ जैसे मुद्दों पर चर्चा की व केन्द्र सरकार द्वारा उपरोक्त मुद्दों को गंभीरता से हल नहीं किया। जिस कारण भारत में लोगों के असुरक्षित जैसे हालात पैदा हो रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से भारत की जनता में विश्वास बढ़ेगा। इसके अलावा पूर्व चेयरमैन हरिन्द्रपाल कौरजीवाला व भूषण शर्मा ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा दौरान पटियाला से समूह की लीडरशिप, कांग्रेसी वर्करों व पंजाब के लोगों का शामिल होना व उनके जज्बातों को देखकर महसूस हो रहा है कि आने वाले 2024 के लोकसभा चुनावों में कांग्रेस पार्टी पूरी शान से जीतेगी। लोगों के भारी समर्थन को देखत हुए राज्य प्रधान अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग व उनकी टीम को पूर्व चेयरमैन कौरजीवाला व भूषण शर्मा ने मुबारकबाद दी।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here