हमसे जुड़े

Follow us

32.9 C
Chandigarh
Tuesday, March 10, 2026
More

    अमेरिकी हरकत से रूस नाराज, दी बड़ी धमकी

    Russia
    Valdimir Putin

    वाशिंगटन (एजेंसी)। अमेरिका स्थित रूसी दूतावास ने अमेरिकी सरकार से रूस के घरेलू मामलों में हस्तक्षेप करने और सक्षम रूसी अधिकारियों के काम में दखल देने की कोशिश बंद करने का आह्वान किया है। रूस ने अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा मानवाधिकार संगठन मॉस्को हेलसिंकी समूह (एमएचजी) को बंद करने के मॉस्को सिटी कोर्ट के फैसले की निंदा किये जाने के बाद यह आह्वान किया।
    दूतावास ने एक बयान में कहा, ‘हमने अमेरिकी प्रशासन के एक और रूस-विरोधी बयान का संज्ञान लिया है। इस बार हम पर मॉस्को हेलसिंकी समूह को बंद करने के मॉस्को सिटी कोर्ट के आदेश तथा कुछ नागरिक संगठनों को अवांछनीय घोषित करने के मामले में मानवाधिकारों का पालन नहीं करने का आरोप लगाया गया है। हम अमेरिकी अधिकारियों से हमारे आंतरिक मामलों और रूसी सक्षम अधिकारियों के काम में हस्तक्षेप बंद करने का आह्वान करते हैं।’
    दूतावास ने इस बात पर जोर दिया कि अन्य देशों पर लोकतांत्रिक स्वतंत्रता की उपेक्षा करने का आरोप लगाने के बजाय अमेरिकी सरकार को अपने देश में मानवाधिकारों की स्थिति के बारे में चिंतित होना चाहिए। रूसी न्याय मंत्रालय ने मॉस्को में अदालत की सुनवाई के दौरान दलील दिया कि एमएचजी ने राजधानी के बाहर संचालन करके अपने स्वयं के चार्टर का उल्लंघन किया है। रूस के सबसे पुराने मानवाधिकार समूहों में से एक एमएचजी के आॅडिट में नवंबर में पाया गया कि संगठन ने 2019 और 2021 के बीच मॉस्को के बाहर 11 कार्यक्रम आयोजित किए। एमएचजी की तमाम दलीलों के बावजूद मॉस्को सिटी कोर्ट ने बुधवार को उसे बंद करने का फैसला सुनाया। अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार के बयान में फैसले की निंदा की।

    अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here