हमसे जुड़े

Follow us

31 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य पंजाब मामूली टक्कर ...

    मामूली टक्कर में बाईक सवारों ने बंधक बनाकर की मारपीट

    आरोपी युवक कार छीनकर हुए फरार | Abohar News

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। उपमंडल के गांव कुंडल निवासी एक कार चालक को बीती रात मलोट रोड़ (Malout Road) पर बाईक के साथ मामूली टक्कर में करीब आधा दर्जन युवकों ने बंधक बनाकर बुरी तरह से मारपीट की और बाद में कार लेकर फरार हो गए। घटना का पता चलते ही घायल के परिजनों ने उसे सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।

    अस्पताल में उपचाराधीन गांव कुंडल निवासी करीब 38 वर्षीय लखबीर सिंह पुत्र सेवा सिंह ने बताया कि गत सांय उसके बच्चे उसकी बहन के साथ राजस्थान से वापस गांव आ रहे थे। जिस पर वह अपनी बहन व बच्चों को लेने के लिए अपनी कार से गांव कुंडल से अबोहर आ रहा था कि जब वह मलोट रोड़ पर पाली के ढाबे के पास पहुंचा तो एक बाईक पर सवार होकर जा रहे तीन युवकों से उसकी कार की मामूली टक्कर हो गई। इसी बात को लेकर बाईक सवारों ने उसे कार से बाहर निकाल लिया और अपने दोस्तों के साथ मिलकर उससे बुरी तरह से मारपीट की। Abohar News

    लखबीर सिंह ने बताया कि इसके बाद वे उसे उसकी ही कार में डाल कर गोबिंदगढ़ रोड़ पर एक खुले मैदान में ले गए। जहां उन्होंने उसे करीब 12 बजे तक बंदी बनाए रखा और बाद में उसकी कार लेकर फरार हो गए। घटना की सूचना उसने अपने दोस्त जगवीर सिंह को दी। जिसने उसे रात को घर पहुंचाया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण आज सुबह उसे अस्प्ताल में दाखिल करवाया गया। युवकों द्वारा मारपीट में उसके शरीर पर गहने निशान पड़े हुए हैं व उसका एक हाथ टूट गया। इस बारे में थाना प्रभारी से बात करने पर उन्होंने बताया कि वे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाही करेंगे। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– पालनहार योजना के लाभार्थियों के खातों में होंगे 87.36 करोड़ रूपए हस्तांतरित

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here