हमसे जुड़े

Follow us

20.7 C
Chandigarh
Monday, March 2, 2026
More
    Home राज्य पंजाब जमीनी विवाद क...

    जमीनी विवाद के चलते भाई ने किया भाई पर हमला

    Hanumangarh News
    सांकेतिक फोटो

    दोनों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप, दोनों पक्षों के घायल व्यक्ति अस्पताल में भर्ती

    अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। गांव जंडवाला हनुवंता (Jandwala Hanwanta) निवासी एक व्यक्ति को उसके ही भाई ने परिवार सहित जमीनी विवाद के चलते हमला कर घायल कर दिया, वहीं उसके दूसरे भाई ने भी घर में घुसकर हमला करने के आरोप लगाए हैं सभी को इलाज के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। Abohar News

    उपचाराधीन नरिन्द्र कुमार ने बताया कि कल रात उसकी खेत में पानी की बारी थी, जब वह खेत में पानी की बारी लगाने गया तो उसके भाई राजिन्द्र ने अपने परिवार सहित खेत में उससे मारपीट की और खाले में डुबो कर मारने का प्रयास किया। उसने कथित आरोप लगाया कि इससे पहले भी उसका भाई उसे कई बार जान से मारने की कोशिश कर चुका है। अस्पताल में मौजूद नरिन्द्र के रिश्तेदार फकीरचंद ने बताया कि राजिन्द्र को उसका बनता जमीनी हिस्सा दिया है इसके बावजूद वह इसकी जमीन हड़पना चाहता, जिसको लेकर कई बार इनकी पंचायतें हो चुकी हैं।

    इसी मामले में घायल दूसरे पक्ष के राजिन्द्र कुमार ने बताया कि कल रात उनकी पानी की बारी थी तो उसका भाई नरिन्द्र उसके घर पर आया और विवाद करते हुए उससे मारपीट की जब उसकी पत्नी कांता बचाव में आई तो उसे भी पीटा, इसके बाद जब वह खेत पानी की बारी लगाने गया तो वहां भी उसके साथ मारपीट की। सभी को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– दयानंद कॉलेज से दो छात्रों से 26 हजार की की लूट

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here