हमसे जुड़े

Follow us

27.6 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य पंजाब चोरों के हौंस...

    चोरों के हौंसले बुलन्द, 6 बकरियां चुराकर फरार

    Abohar News
    Abohar News: चोरों के हौंसले बुलन्द, 6 बकरियां चुराकर फरार

    अबोहर (सच कहूँ/मेवा सिंह)। Abohar News: स्थानीय हनुमानगढ़ रोड पर राधा स्वामी डेरे के नजदीक झौंपड़ी बनाकर रहने वाले एक व्यक्ति के नोहरे में बीती रात कार सवार मतीन लुटेरे हथियारों की नोक पर 6 बकरियां उठाकर ले गए। सूचना मिलते ही पीसीआर की टीम मौके पर पहुंची व आसपास लगे सीसीटीवी कैमर२ों के आधार पर जांच शुरु कर दी। जानकारी के अनुसार इस मार्ग पर बनी दादा निराण्यां की ढ़ाणी में रहने वाले फौजीराम ने बताया कि वह गांव रामसरा का रहने वाला है। वह हनुमानगढ़ रोड पर चौकींदारी करने के साथ साथ बकरी पालन का काम भी करता है, जिससे उसके जीवन का गुजारा चलता है। Abohar News

    उसने बताया कि बीती रात वह अपनी झौंपड़ी में सो रहा था, तो देर रात तीन कार सवार व्यक्ति उसकी झौंपड़ी में आ गए व उनमें से एक जने ने उसकी गर्दन पर तेजधार हथियार रखकर जान से मारने की धमकी दी और उसके 2 साथी उसके नौहरे में से 6 बकरियां उठाकर कार में रखकर फरार हो गए। इसके बाद उसने शोर मचाया व पुलिस का सूचना दी। मौके पर पहुंचे एएसआई ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फूटेज के आधार पर बकरियां चुराने वाले आरोपियों को पता लगाकर उन्हें काबू कर बनती कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Abohar News

    यह भी पढ़ें:– लाखों रुपए से बना सामुदायिक केंद्र हुआ अनदेखी का शिकार

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here