हमसे जुड़े

Follow us

19.7 C
Chandigarh
Saturday, February 28, 2026
More
    Home राज्य राजस्थान सदर व पीलीबंग...

    सदर व पीलीबंगा थाना क्षेत्र में दो युवकों ने लगाई फांसी

    Loharu News
    Loharu News: जमीन विवाद से परेशान व्यक्ति ने खेत में की खुदकुशी

    हनुमानगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। सदर व पीलीबंगा थाना क्षेत्र में दो युवकों ने फांसी खाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में दोनों पुलिस थानों में मर्ग दर्ज हुई है। सदर थाना पुलिस के अनुसार आदराम (62) पुत्र मंगलाराम मेघवाल निवासी गांव सहजीपुरा ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब सात बजे राहुल (26) पुत्र जगदीश चन्द मेघवाल निवासी सहजीपुरा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जांच एएसआई विजयसिंह कर रहे हैं। Suicide

    उधर, पीलीबंगा पुलिस थाना में दर्ज हुई मर्ग रिपोर्ट में ओमप्रकाश (35) पुत्र किलाराम नायक निवासी अमरपुरा राठान ने बताया कि उसके 18 वर्षीय पुत्र अंकुश ने गुरुवार की रात्रि को किसी समय अमरपुरा राठान के नजदीक रेलवे फाटक के पास खेजड़ी के पेड़ पर बिजली की तार से फंदा बनाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। जांच हैड कांस्टेबल राकेश कर रहे हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है। Suicide

    हनीट्रैप में फंसाने वाली गैंग के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here