हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी घर में घुसकर ...

    घर में घुसकर महिला से मारपीट का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

    Rohtak News
    Rohtak News: जमीन को लेकर दो पक्षों में विवाद, जमकर चले ईट-पत्थर, घटना सीसीटीवी में कैद

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: कस्बा निवासी व्यक्ति ने एक नामजद समेत तीन लोगों के खिलाफ घर में घुसकर पत्नी के साथ में मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। कस्बे के मोहल्ला आलकलां निवासी वसीम ने कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है। Kairana News

    बताया कि शनिवार रात्रि करीब साढ़े दस बजे मोहल्ले का ही इरफान उर्फ फन्नी दो अज्ञात व्यक्तियों के साथ में उसके घर में घुस आया। जहां पर उन्होंने घर में मौजूद उसकी पत्नी के साथ में गाली-गलौच व मारपीट करनी शुरू कर दी। उसकी पत्नी के शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। वहीं, पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– घर का सपना देख रहे लोगों का ख़्वाब जीडीए जल्द करेगा साकार: अतुल वत्स   

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here