हमसे जुड़े

Follow us

34.5 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी गर्भवती पत्नी...

    गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज

    Rohtak Crime News
    सांकेतिक फोटो

    कैराना (सच कहूँ न्यूज)। Kairana News: ग्रामीण ने सगे भाइयों समेत चार लोगों पर घर में घुसकर गर्भवती पत्नी के साथ में गाली-गलौच व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। क्षेत्र के गांव इस्सापुर खुरगान निवासी जुलफान ने कैराना कोतवाली पर मुकदमा दर्ज कराया है। बताया कि गांव के ही अफसर ने उससे 40 हजार रुपये उधार ले रखे है। आरोप है कि पैसों का तकाजा करने पर विगत शनिवार शाम करीब सात बजे अफसर, इरफान, तैय्यब व जावेद लाठी-डंडों से लैस होकर उसके घर में घुस आए। Kairana News

    जहां पर आरोपियों ने घर पर मौजूद उसकी सात माह की गर्भवती पत्नी हमीदा के साथ में गाली-गलौच शुरू कर दी। जब उसकी पत्नी ने गाली-गलौच का विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर हमला कर दिया। आरोपियों की मारपीट से उसकी पत्नी की हालत बिगड़ गई। उसने अपनी पत्नी को कस्बे में स्थित सीएचसी पर भर्ती कराया। मारपीट के चलते उसकी पत्नी ने अस्पताल में बच्चे को जन्म दे दिया। जच्चा और बच्चे की हालत नाजुक होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहां पर दोनों गम्भीर अवस्था में है। वहीं, पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। Kairana News

    यह भी पढ़ें:– 14 लोगो के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here