हमसे जुड़े

Follow us

18 C
Chandigarh
Wednesday, March 4, 2026
More
    Home सरसा हल्के की समस्...

    हल्के की समस्याओं को हल करवाना प्रथमिकता : मनोज जांदू

    Chopta
    Chopta हल्के की समस्याओं को हल करवाना प्रथमिकता : मनोज जांदू

    चोपटा, भगत सिंह। । कांग्रेस के युवा नेता मनोज जांदू माधोसिंघाना ने नाथूसरी चोपटा में कहा कि ऐलनाबाद हलके की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है । मनोज जांदू माधोसिंघाना ने कांग्रेस पार्टी से ऐलनाबाद हलके की टिकट के लिए अपना नामांकन दाखिल कर अपनी दावेदारी जताई है । ऐलनाबाद हलके के चोपटा क्षेत्र में अपने जनसंपर्क अभियान के तहत उन्होंने कहा कि अभी तक हल्के की किसी भी नेता ने कोई सुध नहीं ली है । उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस पार्टी उन्हें चुनाव लड़ने का मौका देती है तो भारी मतों से विजयी होंगे। और क्षेत्र की समस्याओं को हल करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सिंचाई पानी की व्यवस्था करना, लड़कियों के लिए उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज बनवाना, युवाओं को नशे से दूर रखना व उनको खेलों में अग्रसर करना के प्रयास किया जाएगा । मनोज जांदू माधोसिंघाना ने बुधवार को नाथूसरी कलां, गिगोरानी, कागदाना, जोगीवाला सहित कई गांवों में जनसंपर्क किया व लोगों की समस्याएं जानी । इस दौरान उनके साथ कई युवा मौजूद रहे ।

    मनोज जांदू का परिचय

    ऐलनाबाद हलके के बड़े गांव में सुमार माधोसिंघाना निवासी युवा कांग्रेसी नेता मनोज जांदू 2016 से 2020 तक जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष पर कार्य किया । एक किसान पारिवारिक पृष्ठभूमि से संबंध रखने वाले युवा मनोज जादू ग्रामीणों, किसानों, युवाओं की समस्याओं को भलीभांति समझते हैं और उनके निदान के लिए अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं । अगर कांग्रेस पार्टी उन्हें ऐलनाबाद से अपना प्रत्याशी घोषित करती है तो मनोज जांदू सभी विपक्षी पार्टियों पर भारी पड़ेंगे ।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here