हमसे जुड़े

Follow us

34.3 C
Chandigarh
Tuesday, March 10, 2026
More
    Home कारोबार Share Market ...

    Share Market Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, शेयरों में भी जमकर हुई लिवाली

    Stock Market
    Stock Market: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन तेजी, शेयरों में भी जमकर हुई लिवाली

    मुंबई (एजेंसी)। Share Market Update: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणी से इस महीने के अंत में ब्याज दर में चौथाई फीसदी की कटौती होने की उम्मीद में विश्व बाजार में आई तेजी से उत्साहित निवेशकों की स्थानीय स्तर पर हुई चौतरफा लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन मजबूती रही। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 597.67 अंक की छलांग लगाकर 80,845.75 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 181.10 अंक उछलकर 24,457.15 अंक पर पहुंच गया। बीएसई की दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी जमकर लिवाली हुई, जिससे मिडकैप 0.92 प्रतिशत की तेजी के साथ 46,982.17 अंक और स्मॉलकैप 1.03 प्रतिशत चढ़कर 56,237.47 अंक पर बंद हुआ। Stock Market

    इस दौरान बीएसई में कुल 4067 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2739 में लिवाली जबकि 1220 में बिकवाली हुई वहीं 108 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 41 कंपनियां हरे जबकि अन्य नौ लाल निशान पर रहीं। बीएसई में दूरसंचार और एफएमसीजी की 0.31 प्रतिशत तक की गिरावट को छोड़कर अन्य 19 समूहों का रुझान सकारात्मक रहा। इससे कमोडिटीज 1.16, सीडी 0.57, ऊर्जा 1.01, वित्तीय सेवाएं 1.08, हेल्थकेयर 0.27, इंडस्ट्रियल्स 1.36, आईटी 0.74, यूटिलिटीज 1.41, ऑटो 0.75, बैंकिंग 1.18, कैपिटल गुड्स 1.23, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.28, धातु 0.99, तेल एवं गैस 1.09, पावर 1.20, रियल्टी 0.35, टेक 0.36, सर्विसेज 2.13 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 0.60 प्रतिशत चढ़ गए। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.67, जर्मनी का डैक्स 0.23, जापान का निक्केई 1.91, हांगकांग का हैंगसेंग 1.00 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.44 प्रतिशत उछल गया। Stock Market

    यह भी पढ़ें:– Sirsaganj Road Accident: दो बाइको की हुई जबरदस्त भिड़ंत, दो की मौत, एक गम्भीर घायल

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here