हमसे जुड़े

Follow us

37.4 C
Chandigarh
Sunday, April 26, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी यमुना घाट पर ...

    यमुना घाट पर पहुंचे कोतवाली प्रभारी निरीक्षक, परखी व्यवस्था

    Kairana
    Kairana

    कैराना। आगामी पांच जून को यमुना पर होने जा रहे दशहरा स्नान को लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया है। स्नान के मद्देनजर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने यमुना घाट पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया।
    मंगलवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित यमुना घाट पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने आगामी पांच जून गुरुवार को यमुना पर आयोजित होने जा रहे दशहरा स्नान के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने यमुना ब्रिज पुलिस चौकी प्रभारी एसआई राहुल देशवाल से श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गहन चर्चा की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दशहरे पर आयोजित होने वाले यमुना स्नान के मद्देनजर सुरक्षा-व्यवस्था का जायजा लिया गया है। स्नान के दौरान एक प्लाटून पीएसी व आधा दर्जन प्राइवेट गोताखोर तैनात रहेंगे। किसी भी विषम परिस्थिति से निपटने के लिए मोटर बोट की व्यवस्था कराई गई है। यमुना पर स्नान के लिए करीब 20-25 हजार श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।