हमसे जुड़े

Follow us

18.2 C
Chandigarh
Sunday, March 1, 2026
More
    Home सरसा Sirsa: गांव ग...

    Sirsa: गांव गिंदड़ावाली की निर्विरोध सरपंच बनी महेंद्र कौर कंबोज

    Sirsa News
    निर्विरोध सरपंच चुनी गई महेंद्र कौर कंबोज को बधाई देते हुए।

    कहा, गांव के विकास में नहीं रहने दी जाएगी कोई कमी

    सिरसा (सच कहूँ न्यूज)। जिला के गांव गिंदड़ावाली की निर्विरोध सरपंच बनी महेंद्र कौर कंबोज को लायॅस क्लब सरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने बधाई देते हुए कहा है कि महेंद्र कौर कंबोज एक ईमानदार, स्वच्छ छवि की महिला तथा और महान व्यक्तित्व की धनी हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके सरपंच बनने से गिंदड़ावाली गांव में खुशहाली, समृद्धि एवं विकास होगा।

    इस अवसर पर नवनिर्वाचित सरपंच महेंद्र कौर कंबोज ने कहा कि उनका प्रयास होगा कि गांव में स्वच्छ पानी, पक्की गलियां व बिजली की पूर्ति हो तथा सीवरेज लाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव में बारहवीं कक्षा तक का स्कूल भी बनवाया जाएगा। हर गली में बिजली के खंभों पर लाइटें लगवाई जाएगी, पार्क बनवाए जाएंगे, बुर्जुगों की पेंशन बनवाई जाएगी व अन्य समाजसेवी कार्य भी किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि गांव से गंदगी खत्म की जाएगी।

    आवारा कुत्तों से छुटकारा दिलवाया जाएगा तथा सफाई व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। उन्होंने सभी गांव वासियों का आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि वे सभी से मिलकर गांव का संपूर्ण विकास करवाने में प्रयास करेंगी। उन्हें बधाई देने वालों में इंडियन टैलेंट हंट फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट के चेयरमैन कश्मीर कंबोज, प्रधान आशीष बजाज, सचिव अक्षित कंबोज, डॉ. भावना राजपूत, काजल, आकाश कुशवाहा सहित अन्य गणमान्य शामिल थे।

    CM Flying’s Raid: मतुवाला में सिहाग डेयरी पर सीएम फ्लाइंग की रेड, टीम ने भरे दुग्ध व घी के सैं…