हमसे जुड़े

Follow us

36 C
Chandigarh
Friday, April 24, 2026
More
    Home राज्य दिल्ली/यूपी गाजियाबाद में...

    गाजियाबाद में निगम की बोर्ड बैठक में हंगामा, संपत्ति कर का मामला गरमाया, महापौर ने बढ़ा हुआ संपत्ति कर किया निरस्त

    Ghaziabad
    Ghaziabad गाजियाबाद में निगम की बोर्ड बैठक में हंगामा, संपत्ति कर का मामला गरमाया

    गाजियाबाद(सच कहूं/रविंद्र सिंह)। नगर निगम सदन में महापौर सुनीता दयाल की अध्यक्षता में और नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में निगम की स्पेशल बोर्ड बैठक शुरू हुई। वंदे मातरम के बाद शुरू हुई,निगम सदन में नगर निगम के जरिए बढ़ाए गए संपत्ति कर का मामला गरमाया।

    UP Railway News: यूपी वालों के लिए गुड न्यूज, यहां बिछाई जाएगी नई रेलवे लाइन, इन शहरों से होकर गुजरेगी…

    निगम की स्पेशल बोर्ड बैठक में निगम पार्षदों ने बढ़े हुए संपत्ति कर का विरोध दर्ज कराया। पार्षदों ने इस मुद्दे पर कड़ी आपत्ति जताई और निगम के इस फैसले को वापस लेने की मांग की।महापौर ने सभी पार्षदों से बड़े हुए टेक्स पर उनकी राय मांगी ।बोर्ड बैठक में हंगामे के बीच महापौर और नगर आयुक्त ने पार्षदों को समझाने का प्रयास किया।

    संपत्ति कर के मुद्दे पर निगम पार्षदों और निगम प्रशासन के बीच तकरार बढ़ती दिख रही है। इस मुद्दे पर आगे क्या कार्रवाई होगी, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। फिलहाल सदन में इस मुद्दे पर गंभीरता से चर्चा जारी है।महापौर ने सदन में सभी पार्षदों की राय मांगी। अभी तक 16 पार्षदों का विरोध दर्ज कराया जा चुका है अन्य पार्षदों की राय सदन में जारी ही।

    Weather: आसमान में दिखा ऐसा नजारा, देखकर डर गए लोग, बोले- यह क्या…मौसम विभाग का भी अपडेट देख लो

    बढ़े टेक्स को लेकर निगम के बाहर व्यापारियों का भी प्रदेश

    बढ़े हुए टेक्स लो लेकर निगम सदन के अलाव नगर निगम परिसर में शहर के व्यापारियों ने अपना विरोध दर्ज करा और निगम अधिकारियों को ज्ञापन सौंप। अभी भी निगम सदन में बड़े हुए टेक्स पर पार्षद अपनी राय दे रहे है । सदन में गंभीरता से चर्चा जारी है।

    निगम की स्पेशल निगम बोर्ड बैठक में ये गणमान्य और निगम अधिकारी

    सदन में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा,सांसद अतुल गर्ग,भाजपा विधायक अजितपाल त्यागी,शहर विधायक संजीव शर्मा,निगम पार्षद,निगम अधिकारी मौजूद है।

    महापौर ने बढ़ा हुआ संपत्ति कर किया निरस्त

    गाजियाबाद नगर निगम सदन में 86 निगम पार्षदों ,निगम सदन के पदादेन सांसद अतुल गर्ग और शहर विधायक संजीव शर्मा,मुरादनगर विद्यायक अजितपाल त्यागी की एक राय आने पर महापौर सुनीता दयाल ने बढ़े हुए कर को निरस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि इसकी जांच होगी। और उसके बाद बोर्ड बैठक में दोबारा बोर्ड में इस मामले पर सदन चर्चा करेगा कि कितना टेक्स बढ़ाना चाहिए।