हमसे जुड़े

Follow us

23.9 C
Chandigarh
Sunday, March 8, 2026
More

    Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा के दौरान ‘ज़ीरो कैजुअल्टी’ पुलिस की प्राथमिकता: डीआईजी

    Kairana
    Kairana: कांवड़ यात्रा के दौरान 'ज़ीरो कैजुअल्टी' पुलिस की प्राथमिकता: डीआईजी

    कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करते हुए कैराना पहुंचे पुलिस उप महानिरीक्षक सहारनपुर क्षेत्र अभिषेक सिंह

    • रुट डायवर्जन, ट्रैफिक कंट्रोल एवं दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने के सम्बंध में मातहतों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

    कैराना (सच कहूँ/संदीप इन्सां)। Kairana: डीआईजी सहारनपुर अभिषेक सिंह ने कैराना पहुंचकर यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर स्थित यमुना ब्रिज तक कांवड़ मार्ग का गहन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मातहतों को रुट डायवर्जन, ट्रैफिक कंट्रोल एवं दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाए जाने के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। डीआईजी ने कहा कि कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की कैजुअल्टी को रोकना पुलिस की पहली प्राथमिकता रहेगी। Kairana

    शुक्रवार को सहारनपुर क्षेत्र के पुलिस उप महानिरीक्षक अभिषेक सिंह कैराना पहुंचे। जहां पर उन्होंने यूपी-हरियाणा सीमा पर स्थित यमुना ब्रिज तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि आगामी श्रावण मास में शुरू होने जा रही कांवड़ यात्रा को लेकर स्थानीय पुलिस-प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। इसी क्रम में उनके द्वारा सहारनपुर परिक्षेत्र में पड़ने वाले कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया जा रहा है। एक दिन पूर्व मुजफ्फरनगर क्षेत्र में स्थित कांवड़ रुट का निरीक्षण किया गया था, जबकि शुक्रवार को जनपद शामली के कांवड़ मार्ग पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

    इस दौरान कांवड़ मार्ग पर पुलिस की ओर से कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं को परखा जा रहा है। साथ ही, जहां किसी भी प्रकार की कमी नजर आ रही है, सम्बंधित अधिकारियों को उसे अविलंब दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया गया है। कांवड़ मार्ग पर होने वाले पुलिस डिप्लॉयमेंट, ट्रैफिक कंट्रोल व रुट डायवर्जन आदि विषयों पर गहन विचार-विमर्श किया जा रहा है। कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी जनहानि को रोकना पुलिस की प्राथमिकता में रहेगा। इसके अलावा, कांवड़ मार्ग पर लगने वाले सेवा शिविरों, स्वयं सेवी संस्थाओं के जिम्मदार लोगो से भी संवाद स्थापित किया जा रहा है। Kairana

    कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराना शासन-प्रशासन की प्राथमिकता में शुमार है। डीआईजी ने स्थानीय अधिकारियों को कांवड़ यात्रा के दौरान यमुना में स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा है। इस अवसर पर एसपी शामली रामसेवक गौतम, एएसपी संतोष कुमार सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कैराना धर्मेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें:– यूरिया खाद वितरण के दौरान आपस में भिड़े किसान, कई चोटिल