हमसे जुड़े

Follow us

37.7 C
Chandigarh
Saturday, April 18, 2026
More

    1450 रुपये, सट्टा पर्ची, पेन व डायरी बरामद, दो गिरफ्तार

    Kairana News
    Kairana News: 1450 रुपये, सट्टा पर्ची, पेन व डायरी बरामद, दो गिरफ्तार

    कैराना (सच कहूँ न्यूज़)। Kairana News: पुलिस ने कस्बे के अलग-अलग सार्वजनिक स्थान पर सट्टा खेलते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से 1450 रुपये, डायरी, पेन एवं सट्टा पर्ची बरामद हुई है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों का चालान कर दिया है। Kairana News

    एसपी शामली नरेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आपराधिक कृत्यों में लिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी एवं बरामदगी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत कैराना पुलिस ने मंगलवार रात्रि कस्बे के अलग-अलग स्थानों से सट्टा खेलते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 1450 रूपये की नकदी, पेन, डायरी एवं सट्टा पर्ची बरामद हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम प्रवीण व बादल निवासीगण मोहल्ला आलदरम्यान कस्बा कैराना बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध 13जी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके चालानी कार्यवाही कर दी है।

    यह भी पढ़ें:– खेत में जबरदस्ती ट्यूबवेल लगाना चाह रहा नपा प्रशासन, एसडीएम से शिकायत